सिलावनालंदाप्रशासनबिग ब्रेकिंगराजगीर

नालंदा नगर पंचायतः सामान्य बोर्ड की बैठक में 51 करोड़ का बजट पारित

राजगीर (नालंदा दर्पण)। नालंदा नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड की बैठक का आयोजन मुख्य पार्षद अलोधनी देवी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में नगर क्षेत्र के विकास और आगामी योजनाओं पर गहरी चर्चा की गई। विशेष रूप से आगामी बड़गांव छठ मेला की तैयारी को लेकर विचार विमर्श हुआ। जिसमें नगर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए कई निर्णय लिए गए।

बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 51 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। मुख्य पार्षद अलोधनी देवी ने बताया कि इस बजट में नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। ताकि क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

उप मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने इस दौरान कहा कि नालंदा एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल है, और इस बजट में इसके विकास को लेकर भी विशेष ध्यान रखा गया है। नगर पंचायत की योजनाओं में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

कार्यपालक पदाधिकारी राजन कुमार ने कहा कि इस बजट में मुख्य रूप से उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जो आम नागरिकों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाएं। नागरिक सुविधाओं का प्रदान करना नगर प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित 33 कुओं का जीर्णोद्धार जल जीवन हरियाली योजना के तहत किया जाएगा। इसके अलावा पेयजल शुल्क वसूली को लेकर विभागीय आदेशानुसार कार्यवाही की जाएगी।

वहीं इस बार नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरा, स्ट्रीट लाइट्स, पार्क निर्माण और स्वास्थ्य को लेकर वाडों में ओपन जिम की व्यवस्था करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा छठ मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी निर्णय लिया गया।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा