Thursday, February 12, 2026
अन्य

    एकंगरसराय में चुनाव ड्यूटी पर तैनात अस्थावां पुलिस इंसपेक्टर उपेन्द्र कुमार सिंह की मौत

    एकंगर सराय (नालन्दा दर्पण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर तैनात अस्थावां पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर की अचानक मौत हो जाने से नालंदा पुलिस महकमा में शोक की लहर दौड़ गई है।

    खबरों के मुताबिक अस्थावां में पदस्थापित पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार सिंह  एकंगरसराय प्रखंड के एकंगरडीह पंचायत में ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर में उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी।

    इसके बाद वे एकंगरसराय में ही अपने एक पूर्व सहयोगी के आवास पर आराम करने चले गए। फिर कुछ आराम मिलने पर वे शाम करीब 5:00 बजे बिहारशरीफ के लिए निकले, रास्ते में उनकी तबीयत पुनः खराब हो गई और उन्हें बिहार शरीफ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    सर्किल इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार सिंह की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

    इसकी जानकारी मिलते ही नालन्दा पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाद एस, डीएसपी डॉ शिबली नोमानी, ममता प्रसाद, राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सोहसराय थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद कुमार, बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार, लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, दीपनगर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद सहित कई पदाधिकारी बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंच गए।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    1 COMMENT

    Comments are closed.

    आपकी खबरें