नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफस्वास्थ्य

एमडीए कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले एनसीसी कार्यकर्ता हुए सम्मानित

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। विगत 10 अगस्त से 24 अगस्त तक चलाए गए सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी कैडेट द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालय एवं निजी कार्यालयों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, जेल, पुलिस स्टेशन, समाहरणालय आदि जगहों पर जाकर दवा खिलाया गया।

इस सेवा कार्य के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल के सभागार में सीएमओ डॉ. कुमकुम एवं जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज पदाधिकारी डॉ. राम मोहन सहाय के द्वारा सभी एनसीसी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

सुक्रत्या में ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रतिदिन करने के लिए एवं डिजिटल माइक्रो प्लानिंग के लिए करायपशुराय के बीसीएम संजीत कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं नेहरू युवा केंद्र के यूथ विकास कुमार को फाइलेरिया के बारे में लोगो में जागरूकता लाने के लिए विकास कुमार को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार सिलाव प्रखंड के नीरपुर पंचायत में वंचित लोगों को दवा खिलाने में सहयोग करने के लिए आशुतोष कुमार को सम्मानित किया गया। इस एमडीए कार्यक्रम में बेहतर सहयोग करने के लिए पीरामल फाउंडेशन एवं पीसीआई के कार्यकर्ता को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं पिरामल स्वास्थ्य डॉक्टर सुपर्णा टाट, राजीव रंजन, प्रतीश कमल, मिथिलेश कुमार व गांधी फेलो रितिका, पंत आरती आदि उपस्थित थे।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा