No action on order: मिसाल बनी नालंदा के इस स्कूल की प्रभारी हेडमास्टर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। No action on order: नालंदा जिले के रहुई प्रखंड अंतर्गत मध्य सह पलस टू उच्च माध्यमिक विधालय सोसंदी में लगभग साढ़े तीन महीने बीतने के बावजूद भी विद्यालय के नए हेडमास्टर को विद्यालय का संपूर्ण प्रभार नहीं मिल सका है।

विद्यालय की पूर्व प्रभारी हेडमास्टर सुजंता कुमारी के अड़ियल रवैये से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। विद्यालय की पूर्व प्रभारी हेडमास्टर को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा कई बार नए हेडमास्टर को प्रभार सौपने का निर्देश दिया गया है। लेकिन वह अब तक प्रभार नहीं दी है।

वरीय अफसरों के आदेशों की अवहेलना करने को लेकर रहुई प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा हेडमास्टर पर प्राथमिक की भी दर्ज कराई गई है। जिसमें उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, इसके बावजूद भी उक्त प्रभारी हेडमास्टर विद्यालय का संपूर्ण प्रभार सौंपने को तैयार नहीं दिख रही है।

इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा है लेकिन मामला जहां की तहां पड़ा हुआ है। हाल ही में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा एक बार फिर विद्यालय की पूर्व प्रभारी प्राचार्य को 24 घंटे के भीतर विद्यालय का संपूर्ण प्रभार नए हेडमास्टर को सौंपने का निर्देश दिया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भी पूर्व प्रभारी हेडमास्टर विद्यालय का प्रभार सौंपती है या नहीं।

जिले के 257 शिक्षकों को मिली थी एचएम पद पर प्रोन्नतिः जिला शिक्षा कार्यालय के द्वारा 15 मार्च 2024 को जिले के 257 शिक्षकों को मध्य विद्यालयों में हेडमास्टर बनाया गया था। उन्हीं में से एक शिक्षक उदित नारायण को भी मध्य विद्यालय सोसंदी का हेडमास्टर बनाया गया था।

उन्हें विगत 15 मार्च को ही नए विद्यालय में योगदान देने का पत्र मिला तथा 16 मार्च को वह अपने पुराने विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जापुर रहुई से बिरमित होकर मध्य विद्यालय सोसंदी पहुंचे थे।

पहले तो उन्हें विद्यालय में योगदान करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। जब वह विद्यालय में योगदान कर लिए तो फिर आज तक उन्हें विद्यालय का संपूर्ण प्रभार नहीं मिला है।

हालांकि, इस प्रकार के अन्य कई मामले जिले में देखे जा रहे हैं, जहां पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापकों के द्वारा नए उच्च माध्यमिक विद्यालय सोरान्दी प्रखण्ड रहुई जिला नालन्दा पदोन्नत प्रधानाध्यापकों को प्रभार नहीं दिया जा रहा है। इसका प्रभाव विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण पर भी पड़ रहा है।

अब विद्यालय के नए एचएम उदित नारायण प्रभार लेने के लिए जिले के विभिन्न पदाधिकारी के यहां चक्कर लगा रहे हैं। उनके द्वारा अधिकारियों को दिए गए आवेदनों का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। इससे हेडमास्टर में भारी निराशा देखी जा रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा