नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

बिहारशरीफ में बन रहा है भव्य OBC बालक छात्रावास, DM ने किया निरीक्षण

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज दिनांक 22 जुलाई 2024 को नालंदा जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहार शरीफ प्रखंड क्षेत्र के चक रसलपुर में नवनिर्मित अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) बालक छात्रावास का निरीक्षण किया।

बता दें कि बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा बिहारशरीफ के चक रसलपुर में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 5 करोड़ 54 लाख 10 हजार रुपए की लागत से 100 शैय्या क्षमता वाले एक ओबीसी बालक छात्रावास का निर्माण किया गया है ।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित कनीय अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि बाउंड्री वॉल यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

अंचलाधिकारी बिहारशरीफ को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भवन के सामने अतिक्रमण को यथाशीघ्र हटाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ सदर अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!