नालंदाबिग ब्रेकिंगशिक्षा

Big order of Bihar Education Department: अब सभी DEO और DPO हर माह 8 कार्यालीय दिवस के अंदर करेंगे ये काम

नालंदा दर्पण डेस्क। Big order of Bihar Education Department: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर सचिव सह निदेशक (प्रशासन) संजय कुमार ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को शिक्षा एवं कार्यक्रम कार्यालयों में कार्यरत नियमित व संविदा कर्मियों का संगत माह के 8 कार्यालीय दिवस में वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

उन्होंने निदेशानुसार लिखा है कि विभाग में कार्यरत नियमित एवं ऑउटसोर्सिंग (संविदा) पर कार्यरत कर्मियों से प्रायः यह शिकायतें प्राप्त हो रही है कि उनका वेतन / मानदेय बिना समुचित कारणों के आपके द्वारा कई महीनों तक लंबित रखा जा रहा है।

आवंटन की अनुपलब्धता के अतिरिक्त अगर किन्हीं अन्य कारण से किसी भी कर्मी का वेतन लंबित रखा जाता है तो जितनी राशि का भुगतान लंबित है। उस पर सूद की देयता सहित सम्पूर्ण जवाबदेही संबंधित पदाधिकारी / आउटसोर्सिंग एजेंसी पर निर्धारित करते हुये समुचित दंडात्मक / विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

यदि कार्यालय में आवंटन का अभाव हो तो समय रहते इसकी माँग संबंधित निदेशालय एवं विभागीय बजट शाखा से करना सुनिश्चित करेंगे ताकि समय से वेतन / मानदेय का भुगतान किया जा सके।

इसलिए निदेश दिया जाता है कि कार्यालय में कार्यरत सभी नियमित कर्मियों के साथ-साथ संविदा पर कार्यरत कर्मियों के वेतन / मानदेय का भुगतान संगत माह के प्रथम 8 कार्यालीय दिवसों में कराना सुनिश्चित की जाए।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future