निजी स्कूलों में हर साल नए किताबों की बढ़ती कीमत से अभिभावक हलकान

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के सभी निजी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाना अभिभावकों के लिए एक स्टेटस सिंबल बन गया है।  जबकि अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अच्छा कर रहे हैं और शिक्षा का स्तर भी काफी सुधरी है।

अब नीजि स्कूलों की तुलना में शिक्षक भी काफी योग्य बहाल किए गए हैं। फिर भी सरकारी स्कूलों की निःशुल्क शिक्षा को भी नकार कर अभिभावक मोटी रकम खर्च कर निजी स्कूलों में ही अपने बच्चों को पढ़ने के लिए रपेटने में लगे हैं।

आज के दौर में बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने में साधारण परिवार कंगाल हो रहा है। एक तो निजी स्कूलों में हर वर्ष बच्चों की किताबें भी बदल दी जाती है। वहीं प्रकाशकों के द्वारा हर वर्ष किताबों की कीमतों में 10 से 20 फ़ीसदी तक की वृद्धि कर दी जाती है।

महंगी होती किताबें अभिभावकों के लिए बड़ा सिर दर्द का कारण बन जाता है। जिन अभिभावकों के बच्चे निजी स्कूलों में पहले से ही पढ़ रहे होते हैं, उनके चेहरों पर भी सत्र बदलते ही चिंता की लकीरें दिखाई देने लगती है।

चिंता इस बात की नहीं कि आगे आने वाले महीने में उनके बच्चों की रिजल्ट कैसी रहेगी, बल्कि चिंता इस बात की रहती है कि इस बार बच्चों की कॉपी-किताबों पर कितनी रकम खर्च करनी पडेगी।

सबसे बड़ी परेशानी तो इस बात की होती है कि बढ़ी हुई राशि की भरपाई एक साधारण परिवार का मुखिया कैसे कर सकेगा।

जिले के अधिकांश सीबीएसई स्कूलों में मार्च महीने से ही नए सत्र में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। अपने बच्चों का भविष्य संवारने के उद्देश्य से अभिभावक अपने दूसरे खर्ची में कटौती कर बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिले के लिए तैयार हो जाते हैं।

जब किताबें खरीदने की बारी आती है तो किताबों की कीमतें देख कर ही पसीना आने लगता है। जैसे तैसे कर अभिभावक अपने बच्चों को किताबें खरीद पाते हैं। जबकि बच्चों की पुरानी किताबें बेकार हो जाती है।

दरअसल, निजी स्कूलों की किताबें हर वर्ष बदलने से जहां प्रकाशकों को इसका लाभ मिलता है, वहीं अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता है।

दूसरी तरफ बच्चों की हजारों रुपए की खरीदी गई पुरानी किताबें एक वर्ष में ही कबाड़ में बदल जाती है। इससे अभिभावकों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।

जबकि अभिभावकों के पास अपने बच्चों के लिए हर वर्ष नई किताबें खरीदने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होता है। इसी प्रकार पुरानी किताबों को हर वर्ष तौल कर कबाड़ी वाले के यहां बेच दी जाती है।

TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker