पुलिस ने 1.6 लाख नगद और 5 फर्जी एटीएम समेत 5 साइबर अपराधी को दबोचा

नालंदा दर्पण डेस्क। लहेरी थाना की पुलिस ने तीन साइबर अपराधी को बिहारशरीफ मछली मार्केट में पीएनबी एटीएम के पास से गिरफ्तार किया है। लहेरी थानाध्यक्ष को साइबर अपराधी के पास कुछ फर्जी एटीएम कार्ड से रुपये निकालने की गुप्त सूचना मिली थी।

सदर डीएसपी नुरुल हक के अनुसार त्वरित सूचना के सत्यापन एवं छापेमारी के लिए थाना से छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के क्रम में मछली मार्केट रामचंद्रपुर स्थित पीएनबी एटीएम के पास एक व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लग रही थी तभी छापेमारी दल द्वारा हिरासत में लिया गया, जिसने अपनी पहचान देवेंद्र कुमार वारिसलीगंज थाना नवादा बताया।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी की तलाशी के क्रम में उसके पास से चार एटीएम कार्ड एवं 23000 रुपये बरामद की गई। पूछताछ के क्रम में साइबर अपराधी ने बताया कि एटीएम अदल बदलकर साइबर फ्रॉड का पैसा निकाल रहे थे।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी की निशानदेही पर गिरोह के अन्य दो सदस्यों को एटीएम कार्ड के साथ साथ 45000 एवं 32500 के साथ पकड़ा गया। सभी अपराधियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है और उनका आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

सदर डीएसपी ने बताया कि नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के टाटी मीरबीघा गांव निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना, विराट कुमार और संजीत कुमार उर्फ चीकू को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पांच फर्जी एटीएम कार्ड, तीन स्क्रीन टच मोबाइल और करीब 106000 नगद बरामद किये गए हैं।

सदर डीएसपी ने बताया कि छापेमारी दल में लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार ततमा, वाल्मीकि पासवान, सहायक अवर निरीक्षक सरोज कुमार राय, हॉक मोबाइल दस्ता के सदस्य अनिल कुमार सिंह और कमलेश कुमार शामिल थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=rBk-8tt1YPk[/embedyt]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker