खेल-कूदनालंदाफीचर्डबिग ब्रेकिंगराजगीर

बिहार को हॉकीमय करने की तैयारी में जुटा खेल विभाग, सभी 38 जिलों में ‘ट्रॉफी टूर’ का आयोजन

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार के ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल राजगीर में इस बार खेल का उत्सव देखने को मिलेगा। क्योंकि यहां एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला) 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए खेल प्राधिकरण राज्य भर में हॉकीमय का माहौल बनाने के लिए सभी 38 जिलों में ‘ट्रॉफी टूर’ का आयोजन करेगा।

इस आयोजन को लेकर राज्य सरकार और खेल विभाग ने जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। शुभंकर पहले ही जारी किया जा चुका है और आयोजन से संबंधित तैयारियों की मॉनीटरिंग खुद मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा द्वारा की जा रही है।

उन्होंने 4 अक्तूबर को राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की, जिसमें आयोजन के सफल संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर स्थित राज्य खेल अकादमी में 11 से 20 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। इसमें एशिया के 6 प्रमुख देश भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीमें भाग लेंगी।

राज्य भर में हॉकी का माहौल बनाने के लिए खेल प्राधिकरण सभी 38 जिलों में ‘ट्रॉफी टूर’ का आयोजन करेगा। इस टूर के तहत ब्रांड बिहार के कार्यक्रम में थीम लोगो, थीम गीत और मैस्कॉट का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि लोगों में जागरूकता और उत्साह फैल सके।

राजगीर को हॉकी के रंग में रंगने के लिए विभिन्न हिस्सों में हॉकी से संबंधित वॉल पेंटिंग्स बनाई जाएंगी, जिससे शहर में खेलमय माहौल बन सके। इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉकी मैदान में लगभग 3,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही सभी मैचों को देखने के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इस आयोजन का हिस्सा बन सकें।

राजगीर नगर परिषद क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। शहर के प्रसिद्ध स्थल जैसे विश्व शांति स्तूप, वनगंगा, ब्रह्मकुंड और पटेल चौक को विशेष रूप से सजाया जाएगा।

इसके साथ ही मुख्य मार्गों पर हॉकी से संबंधित कलाकृतियों के माध्यम से पूरे राजगीर को एक खेलमय शहर में तब्दील किया जाएगा। इस आयोजन के साथ न केवल राजगीर, बल्कि पूरे बिहार में हॉकी के प्रति रुचि और उत्साह का संचार होगा, जिससे यहां खेल के क्षेत्र में नए आयाम खुलेंगे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा