Monday, February 23, 2026
अन्य

    बदमाशों की गोली से जख्मी प्रधानाध्यापक के पिता बिहार पुलिस में दारोगा और पत्नी हैं सिपाही

    एकंगरसराय (शैलेन्द्र कुमार)। आज गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे कोशियावा से रसलपुर जाने वाली मुख्य मार्ग पर स्थित चम्हेड़ा चिमनी ईंट भट्ठा के समीप पूर्व से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने मध्य विद्यालय रसलपुर  के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार को गोली मार दिया, जिसमें वे गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। घटना का अंजाम देकर सारे अपराधी भाग निकले।

    घायल शिक्षक को स्थानीय लोगों ने चिंताजनक हालत में इलाज के लिए एकंगरसराय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

    घटना के सम्बंध में बताया जाता हैं कि एकंगरसराय थाने के मदनपुर गाँव निवासी दरोगा सुरेश प्रसाद के पुत्र अरूण कुमार जो मध्य विद्यालय रसलपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है।

    गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे एकंगरसराय से वे बाइक से स्कूल जा रहे थे, कि जैसे ही चम्हेड़ा चिमनी ईंट भट्ठा के समीप पहुंचे, कि पूर्व से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने गोली चला दिया, जिसमें एक गोली उनके शरीर में जा लगी। गोली लगते ही वे बेहोश होकर सड़क पर ही गिर गये। खून से लतपथ हालत में ग्रामीणों ने इलाज के लिए एकंगरसराय अस्पताल में भर्ती कराया।

    बताते चलें कि प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के पिता बिहार पुलिस में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं। वही उनकी पत्नी बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं।

    प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है, औऱ इस घटना में संलिप्त लोगों को अबिलम्ब गिरफ्तारी की मांग की है।

    एकंगरसराय के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने सूचना मिलते घटना स्थल पर पहुचकर छानबीन शुरू कर दिया है।

    ट्रेंडिंग न्यूज

    error: Content is protected !!