अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजनीतिहिलसा

जदयू प्रखंड अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, पत्नी संग किया गाली-गलौज

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। स्थानीय इसलामपुर थाना के सिढारी गांव निवासी जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अम्बिका शरण सिंह को घर पर चढकर वदमाशों ने जान मारने का धमकी दी है।

पीड़ित अम्बिका शरण सिंह ने बताया कि जब वे घर में नहीं थे, तब कुछ लोग हरवे हथियार से लैस होकर घर पर बोल दिया और उनकी पत्नी के साथ गाली ग्लौज करने लगे कि पति को घर से निकालो। उसको जान मार देंगे। जब वे घर पहुंचे तो सारी बात की जानकारी होने पर थाना को लिखित सूचना दिया है।

उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को कुछ मांगो को लेकर प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया था। लेकिन स्थानीय सासंद के अश्वासन पर समाप्त कर दिया था। उसके बाद सीओ द्वारा गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया था। इसी को लेकर बदमाशों ने घर पर चढ़कर घटना को अंजाम दिया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।