छोटी बहन को बचाने के लिए बड़ी बहन भी कुआं में कूद गई, दोनों की मौत

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। स्थानीय इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़गोरैया गांव में कुआं मे गिरने से दो बच्ची की मौत हो गयी है। जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का बुरा हाल है।

To save the younger sister the elder sister also jumped into the well both died 1परिजनों ने बताया कि घर से बाहर खेलने के लिए सलोनी कुमारी अपनी बहन पल्लवी कुमारी के साथ निकली थी और इस दौरान गांव के एक कुआं में पहले एक बहन गिर गई। जिसे बचाने के लिए दूसरी बहन कुआं में कूद पड़ी।

जब ग्रामीण की नजर पड़ी तो तब हल्ला हुआ। उसके बाद लोगों द्वारा कुआं से दोनों बहनो को निकाला गया। तब तक दोनों बहनों का दम टूट चुका था।

मृतका के पिता राजेश यादव बाहर मे कमाते हैं। होली पर्व पर घर पर आए थे। मजदूरी कर परिजनों का भरण पोषण करते हैं। मृतक चार बहन दो भाई था। अचानक घटना से परिजनों के बीच गांव में कोहराम मचा था। परिवारो को रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

इसकी सूचना पाते ही इस्लामपुर थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

ठेला चालक ने ही सुपारी देकर करायी चंडी निवासी वेंडर साथी की हत्या

बिहारशरीफ मंडल कारा में कैदी की मौत की होगी न्यायिक जांच

एकता फाउंडेशन की घटिया मध्यान भोजन खाने से इन्कार, स्कूली बच्चों का हंगामा

थरथरी में देसी कट्टा लिए युवक की तस्वीर फिर वायरल, गिरफ्तार

पांच साल बाद नौकायन से फिर गुलजार हुआ सुभाष पार्क

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker