अन्य
    Tuesday, April 16, 2024
    अन्य

      सोहसराय लूट कांड में शामिल दो शातिर बदमाश धराए, लूट के सामान भी बरामद 

      बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सोहसराय थाना पुलिस ने 4 फरवरी को संगतपर मोहल्ले में सुजीत कुमार के मकान में दिनदहाड़े हुई लूट कांड के दो अभियुक्तों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की है औऱ उनके पास से लुटे गए सामान भी बरामद किया है।

      नालंदा के आरक्षी अधीक्षक हरि प्रसाथ एस के निर्देश पर बिहारशरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोहम्मद शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में दीपनगर थाना अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने आज सोहसराय थाना कांड संख्या-28/21 में गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कांड में लूटे गए कैश एवं अन्य सामानों की बरामद की गई है।

      गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से घटना को अंजाम देने के दौरान प्रयुक्त अग्नेशास्त्र व गोली को बरामद किया गया है तथा इन लोगों की निशानदेही पर लूटा गया रुपया, तलवार ,चांदी के सिक्के तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।

      इस घटना का मास्टर माइंड गिरफ्तार अभियुक्त मनु उर्फ अभिमन्यु है। जिसके विरुद्ध विभिन्न जिलों में लूट एवं डकैती के कई कांड दर्ज हैं। जिसमें शेखपुरा ट्रक लूट कांड संख्या-175/16, सोहसराय लूट कांड संख्या-376/18, जमुई ट्रक लूट कांड,  बेगूसराय में जीवीका समूह का नै लाख,  दीपनगर में डकैती की योजना बनाते पिस्तौल के साथ में गिरफ्तार कर जेल जा चुका है।

      इन अभियुक्तों के पास से एक देसी पिस्तौल, 4 जिंदा गोली, 4 चांदी का सिक्का, एक तलवार, दो मोबाइल, नगद पचास हजार तथा एक हीरो हौंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जिसका नंबर बीआर-21V / 8053 है।

      इस छापामारी अभियान में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर कुमार ,पुलिस अवर निरीक्षक नंदन कुमार सिंह तथा जिला आसूचना इकाई कर्मी, सोहसराय पुलिस बल मौजूद थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!