अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

बिहार में महिला ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ की शुरुआत, अब 24 घंटे तैनात रहेगी नालंदा पुलिस

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ नामक इस योजना के तहत, अब सड़कों पर अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा में नालंदा पुलिस 24 घंटे तैनात रहेगी। यह सेवा 5 सितंबर से नालंदा सहित बिहार के छह जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरु की गई है।

बिहार के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (तकनीकी और वायरलेस) निर्मल कुमार आजाद के अनुसार यह सुविधा राज्य पुलिस की आपातकालीन सेवा नंबर-112 के माध्यम से उपलब्ध होगी। महिलाएं अपनी यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस नंबर पर कॉल कर सकती हैं। पुलिस महिला यात्री की गतिविधियों को शुरू से अंत तक फिजिकल और डिजिटल दोनों तरह से ट्रैक करेगी।

इस पहल की शुरुआत पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय और नालंदा जिलों में की जा रही है। 15 सितंबर से यह सेवा बिहार के सभी 38 जिलों में विस्तारित की जाएगी। डायल-112 सेवा पर आने वाले कॉल में 25 प्रतिशत महिलाओं की होती हैं, इसलिए यह कदम महत्वपूर्ण है।

पुलिस के अनुसार इस पहल का तात्कालिक कारण 9 से 13 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा के साथ शुरू होने वाला त्योहारी सीजन है। इस दौरान महिलाओं का अपने रिश्तेदारों, ससुराल व मायके आना- जाना बढ़ जाता है। पुलिस टीम महिला यात्री के वाहन का विवरण लेगी और पूरी यात्रा के दौरान उसका पता लगाती रहेगी। महिलाएं अपनी लाइव लोकेशन भी पुलिस के साथ साझा कर सकती हैं।

बेशक यह पहल महिला सुरक्षा के प्रति बिहार सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे न केवल हम महिलाओं को सुरक्षा का अहसास होगा, बल्कि हमारी स्वतंत्रता और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। बिहार ऐसी सेवा शुरू करने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है, जिससे पहले तेलंगाना और हरियाणा में यह व्यवस्था लागू है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा