युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर अवस्थित लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गगनदीवान मोहल्ले में एक घर से युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक के गले में हेडफोन लगा हुआ था। इससे पता चलता है कि मोबाइल पर किसी को ऑनलाइन वीडियो दिखाकर आत्महत्या कर ली है। युवक शुक्रवार की दोपहर घर से निकला था। इसके बापस नहीं लौटा। शनिवार को सुबह में एक मकान के कमरे में, जो अंदर से बंद था, वहां से उस युवक का शव बरामद किया गया। के अंदर से बंद था। इस कमरे से युवक का

मृत युवक सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ला निवासी नजिफ आलम का 23 वर्षीय पुत्र नेशारु आलम उर्फ अमन है। युवक ई-रिक्शा चलाता था। युवक के बैग से एक नया चाकू भी पुलिस को मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद भी मृतक का कोई परिवार शव को देखने तक नहीं पहुंचा है।

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 3:00 बजे कमरे में रहने वाले उसके साथी ने कमरे में बार-बार मोबाइल बजने की सूचना दी। पुलिस पराधिकारी मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक बेड पर से ही नग्न अवस्था में पंखे के फंदे से लटका हुआ था। तकनीकी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oPzHMdIFIr4[/embedyt]

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

शेखाना हाई स्कूल केंद्र में बाउंड्री फांदने वाले 10 इंटर परीक्षार्थियों पर कार्रवाई

मोतियाबिंद का आपरेशन कराने गए पीड़ित की निजी क्लीनिक में मौत, लगे गंभीर आरोप

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker