नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

रामघाट बाजार से 13 वर्षीय बालक अचानक लापता, परिजन परेशान

नालंदा दर्पण डेस्क। चंडी और नगरनौसा थाना क्षेत्र सीमा पर अवस्थित रामघाट बाजार से एक बालक का रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने की सूचना है।

बताया जाता है कि चंडी थानन्तर्गत लोदीपुर गांव निवासी 42 वर्षीय विजय कुमार का 13 वर्षीय पुत्र पुरुषोतम प्रियदर्शी उर्फ छोटू कुमार विगत 15 दिसंबर को शाम करीब 4  बजे अपने घर से रामघाट बाजार घुमने के लिए गया था, लोकिन घर वापस लौट कर नहीं आया है।

लापता बालक की पहचान रंग सांवला, लंबाई करीब 5 फुट, गला में कटा का चिन्ह और काला रंग रंग का जैकेट के नीचे ब्लू ट्राउजर पहना है।

परिजनों ने बालक को अपने स्तर काफी खोजबीन करने के बाद थक हार कर चंडी थाना पुलिस से लिखित शिकायत की है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।