अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

ईंट भठ्ठा संचालक से मांगी रंगदारी, राहगीर को गोली मारकर छीने नगद जेवर, स्कूल से हजारों की चोरी

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा अप्रिय घटनाओं को अंजाम देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे क्षेत्र के लोगों के बीच भय और दहशत का महौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसलामपुर थाना के ब्रहगांवा गांव के संजय सिंह को बदमाशो ने गोली मारकर नगद 15 हजार रुपए व पत्नी उषा देवी का जेवर छीन लिए। यह घटना 4 मार्च 23 को पत्नी के साथ जैतीपुर बाजार आने के दौरान रास्ते में घटी। पीड़ित द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है।

दूसरी घटना बरडीह गांव के पास ईट भठ्ठा संचालक सुरेंद्र प्रसाद से बदमाशों ने रंगदारी मांगी और  मारपीट कर नगद पांच हजार रुपए एवं सोने के लॉकेट छीन लिए। बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाते हुए रंगदारी नहीं देने पर भठ्ठा नही चलाने की धमकी दी है।  पीड़ित द्वारा 5 मार्च को थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है।

तीसरी घटना इसलामपुर बाजार के नेताजी सुभाष उच्च माध्यमिक पल्स टू विधालय से पंखा, एम्पलीफायर, माइक, हार्न और गैस चुल्हा चोरी हो गई है। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में 5 मार्च को थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »