Thursday, February 12, 2026
अन्य

    Recommendation of New Education Policy 2020: सरकारी स्कूलों का जायजा ले रही है एनसीईआरटी की टीम

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। एनसीईआरटी नई दिल्ली की टीम (Recommendation of New Education Policy 2020) के द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का भ्रमण कर पहली कक्षा के बच्चों के लिए संचालित विद्या प्रवेश कार्यक्रम का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान एनसीईआरटी की टीम ने रहुई प्रखंड के मध्य विद्यालय हुसैनपुर का निरीक्षण किया।

    इस अवसर पर टीम के सदस्य वी एनसीईआरटी नई दिल्ली के सहायक प्रोफेसर सुनील प्रकाश एवं डाइट के व्याख्याता अनिल कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार समाज के विविध पृष्ठभूमियों से स्कूल की पहली कक्षा में आने वाले सभी बच्चों में स्कूल तैयारी को बढ़ावा देने तथा कक्षा में सहज रूप से उनका प्रवेश सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार की शिक्षा मंत्रालय के द्वारा वर्ष 2021 में विद्या प्रवेश कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

    इसके तहत बच्चों के समग्र विकास के लिए एक हर्षित और उत्तेजक वातावरण में खेल-आधारित, आयु और विकासात्मक रूप से उपयुक्त सीखने का अनुभव प्रदान करना है। यह कार्यक्रम जिले के सरकारी विद्यालयों में तीन महीने तक चलाया जाता है। विद्या प्रवेश कार्यक्रम का लक्ष्य पहली कक्षा के बच्चों को संज्ञानात्मक और भाषाई दक्षताओं के साथ तैयार करना है।

    इसमें खेल आधारित विधि से संख्या बोध करना, पढ़ना, लिखना और सामाजिक सांवेगिक विकास किया जाता है, जो सीखने के लिए पूर्व-आवश्यकता है। बिहार सरकार ने इस योजना को ‘चहक’ के रूप में अपनाया है। इसके लिए मॉड्यूल तैयार किए गए हैं और कक्षा एक की दिनचर्या में चहक गतिविधियों को शामिल करने के लिए स्कूल टाइम टेबल को संशोधित किया गया है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध