जानें नालंदा JDU सांसद ने क्षेत्र से जुड़े किन-किन रेल समस्याओं को सदन में उठाया

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जदयू (JDU) सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने लोकसभा में क्षेत्र के कई बंद पड़ी रेलगाड़ियों के पुर्नपरिचालन की जहां मांग रखी, वहीं कई ट्रेनों की गंतव्य बढ़ाने और कुछ ट्रेनों का ठहराव विभिन्न हॉल्ट एवं स्टेशनों पर करने का मुद्दा भी उठाया।

सांसद ने लोकसभा सदन में वर्षों से बंद चल रहे हावड़ा-राजगीर फास्ट पैसेंजर को अविलंब राजगीर तक परिचालित करने की मांग की और कहा कि इससे न केवल स्थानीय लोगों सुविधा होगी, बल्कि पर्यटकों को सुविधा होगी। इस ट्रेन का परिचालन अभी से शुरू कर देने से नालंदा जिले के लोगों को कांवर यात्रा के लिए जाने में सुविधा होगी। लोग सुगमता से सुल्तानगंज पहुंच सकेंगे।

उन्होंने तत्काल राजगीर-हावड़ा फास्ट पैसेंजर 53043 और 53044 को राजगीर से खुलवाने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त (12391 / 92 ) श्रमजीवी एक्सप्रेस का ठहराव पावापुरी और सिलाव स्टेशन पर किया जाये, जिसे कोविड-19 के समय में बंद किया गया था, जबकि यहाँ श्रमजीवी एक्सप्रेस का ठहराव पहले से था।

उन्होंने कहा कि मेमू ट्रेन (03629/30) दानापुर से तिलैया कोरोनाकाल से पहले सेक्शन के सभी हाल्टों पर रुकती थी, परन्तु कोरोनाकाल में हाल्टों पर ठहराव बंद कर दिया गया, जिसके कारण वहाँ के स्थानीय पैसेंजरों को बहुत परेशानी हो रही है। इस दानापुर से तिलैया मेमू ट्रेन को सभी हाल्टों पर रोका जाये। उसे राजगीर से फतुहा वाया बिहार शरीफ, चण्डी, रुखाई, दनियावां मेमू ट्रेन को पटना या दानापुर तक विस्तारित किया जाये।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker