Friday, February 13, 2026
अन्य

    नालंदा में बाढ़, डीएम ने किया निरीक्षण, राहत कार्य सुनिश्चित करने का आदेश

    हिलसा (नालंदा दर्पण)। आज नालंदा जिलाधिकारी ने हिलसा अनुमंडल अंतर्गत लोकायन नदी का बांध टूटने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया और लोगों के बीच समुचित राहत कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    बता दें कि एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत पंचायत मंडाच्छ में बेलदारी बिगहा गांव में बांध टूट जाने के कारण 770 घरों में पानी घुस गया है और 78 परिवार के 605 सदस्य सदस्य प्रभावित हुए हैं।

    जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन के तहत प्रभावितों के बीच सामुदायिक किचेन में सुखा नाश्ता यथा चूड़ा, गुड़, बिस्किट का वितरण किया गया है। साथ ही सभी प्रभावितों के लिए भोजन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

    पशु चिकित्सा राहत शिविर में दवा,पशु चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रभावितों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया है। बाढ़ प्रबंधन विभाग द्वारा बांध की मरम्मती की जा रही है।

    वहीं, हिलसा प्रखंड अंतर्गत सोहरापुर पुल धुरी बिगहा ,नवगढ़ मुसाढी कराय परशुराय, गोसाईपुर में बांध कटाव की मरम्मती का कार्य प्रगति पर है। हालांकि बेलदारी बिगहा में पानी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!
    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future