नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

Accident in Harnaut: हाइवा से टक्कर बाद ट्रक में लगी आग में चालक और खलासी समेत 3 लोग राख

हरनौत (नालंदा दर्पण)। हरनौत प्रखंड क्षेत्र के वेना थाना अंतर्गत पैठना टोल प्लाजा के पास एक बड़ा दर्दनाक हादसा (Accident in Harnaut) हुआ है। सड़क पर खड़ी एक हाइवा में ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई और उसमें फंसे ट्रक खलासी समेत दो लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे आनन-फानन में पीएमसीएच भेजा गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी भी मौत हो जाने की सूचना है।

मृतकों की पहचान नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मलूका बिगहा निवासी कृष्ण यादव का 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और जंगल बेलदारी बिगहा निवासी लखन यादव का 19 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार के रुप में हुई है। वहीं गंभीर रुप से जख्मी चालक, जिसकी मौत ईलाज के दौरान हो गयी है, वह गिरियक थाना क्षेत्र निवासी बिंदेश्वर प्रसाद का पुत्र ब्रजेश यादव बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि ट्रक से नवादा से बालू लेकर बख्तियारपुर की ओर जा रहा था। चालक की बहन के घर तिलक समारोह था। इसी दौरान वीरेंद्र को भी साथ चलने को कहा था। एक ही जगह काम करने के कारण तीनों ट्रक पर सवार होकर बख्तियारपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पैठना टोल प्लाजा के समीप खड़ी हाइवा से ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर होते ही ट्रक में आग लग गई और ट्रक के अंदर फंसे खलासी रोहित और वीरेंद्र की जलकर मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी भयानक थी कि अग्निशमन दस्ता भी काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पा सका। तब तक झुलस कर दो लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रुप से जख्मी चालक को पीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां ईलाज के दौरान उसकी भी मौत हो जाने की अपुष्ट सूचना आ रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध