तीसरी सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि घोषित, जानें डिटेल

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार में नियोजित शिक्षकों के लिए तीसरे चरण की सक्षमता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन शिक्षकों ने प्रथम और द्वितीय सक्षमता परीक्षा नहीं दी थी। वे इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है और आवेदन 12 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इस प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

गौरतलब है कि सक्षमता परीक्षा नियोजित शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। इस परीक्षा में सफल होने वाले शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा प्राप्त होगा और वे विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे। उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से बहाल शिक्षकों की तरह वेतन और अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

तीसरी सक्षमता परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) होगी। इस परीक्षा का आयोजन 61 विषयों में किया जाएगा। इच्छुक शिक्षक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  • कक्षा 1 से 5: सामान्य विषय, उर्दू और बांग्ला के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
  • कक्षा 6 से 8: छह विषयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • हाई स्कूल (कक्षा 9-10): कुल 20 विषयों में परीक्षा ली जाएगी।
  • इंटरमीडिएट स्कूल (कक्षा 11-12): कुल 31 विषयों के लिए परीक्षा होगी।

बिहार सरकार के इस निर्णय से उन शिक्षकों को लाभ मिलेगा जो अब तक सक्षमता परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके थे। परीक्षा की विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker