स्वास्थ्यगाँव-जवारचंडीनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी रेफरल अस्पताल में प्रसूता की मौत बाद हंगामा, नूरसराय मार्ग जाम 

नालंदा (चंडी दर्पण)। चंडी रेफरल अस्पताल में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो जाने से क्षेत्र में हंगामा मच गया। नाराज परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चंडी-नूरसराय मार्ग को जाम कर दिया। इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। 

मृतका की पहचान हसनी पंचायत के पिनिपर निवासी लक्ष्मण बिंद की 40 वर्षीय पत्नी अलोधनी देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे प्रसव के लिए उन्हें चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके साथ स्थानीय आशा कार्यकर्ता भी मौजूद थीं।

परिजनों का आरोप है कि चार घंटे बाद जब वे अस्पताल पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। लेकिन उन्हें महिला की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण प्रसव नर्सों के भरोसे ही कराया गया। जिससे प्रसूता की मौत हो गई।

गर्भवती महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नूरसराय-चंडी पथ को आधा घंटे से अधिक समय तक जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रशासन और संबंधित डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे बीडीओ राजदेव कुमार रजक ने परिजनों को परिवारिक लाभ योजना के तहत 20,000 रुपये की सहायता राशि देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम हटाया गया।

चंडी रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि अलोधनी देवी को गंभीर एनीमिया (खून की कमी) था। जिससे उनकी स्थिति पहले से ही नाजुक थी। उनके शरीर में 4 प्रतिशत से भी कम ब्लड था। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें ब्लड टेस्ट कराने के लिए कहा गया था। लेकिन उन्होंने पूर्व में कभी कोई जांच नहीं कराई थी।

अलोधनी देवी अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। जिनमें से एक बेटी विकलांग है। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ग्रामीणों का कहना है कि चंडी रेफरल अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और इलाज में लापरवाही की घटनाएं आम हो गई हैं। लोगों ने सरकार से अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध