ACS केके पाठक का राजगीर में बड़ा एलान, एक अप्रैल से कोई भी बच्चा…

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक आज एकदिवसीय दौरे पर राजगीर पहुंचे। उनके आने से पूर्व शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और पदाधिकारी उनके स्वागत को लेकर खड़े रहे।

राजगीर परिसदन में अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने एक बड़ी बैठक की। जिसमें जिले के शिक्षा विभाग के सभी बड़े अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान स्थापना एवं लेखा विभाग से 25 करोड़ की राशि राज्य भर के स्कूलों को जारी किया गया है।

उसके बारे में समीक्षा करते हुए केके पाठक ने दो टूक में बता दिया कि 1 अप्रैल से किसी विद्यालय में कोई बच्चा जमीन पर नहीं बैठेगा।

उन्होंने कहा कि सभी को बेंच के अलावा अन्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर शिक्षा विभाग के पास राशि की कमी नहीं है। जरूरत है राशि को सही ढंग से खर्च कर विद्यालय में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की।

इस बैठक में पठन-पाठन की गुणवत्ता बरकरार रखने का भी सख्त निर्देश दिया गया। इसके अलावा के के पाठक ने कई और संभागों की भी समीक्षा की।

बरगद के पेड़ से झूलता मिला डेंटल कॉलेज की महिला सफाईकर्मी की लाश

प्रेम प्रसंग में पड़ी महिला की हत्या कर बरगद की डाली से टांग दिया

मंत्री श्रवण कुमार की मानसिक हालत बिगड़ी, चंदा कर ईलाज कराएगी राजद

नाबालिग संग दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल कठोर कारावास की सजा

PM मोदी ने राजगीर रेलवे स्टेशन पर किया खाजा स्टॉल का शुभारंभ

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

One Comment

  1. Bahut achhi pahal hai kk Pathak sir ki..plz co-operat him..Bihar mein Pratibha ki kami nahi hai… Education ke liye mahaul zaruri hai . Thanks Sir

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker