Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    Bihar Sharif Government Bus Stand: पीपीपी मोड से विभाग की स्थिति सुधरी, लेकिन नहीं बदली स्टैंड की हालत

    बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। Bihar Sharif Government Bus Stand: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा मुख्यालय बिहार शरीफ नगर के बीच पटना-रांची रोड किनारे अवस्थित करीब छह एकड़ के बड़े भू-भाग में सरकारी बस डीपो बना हुआ है।कभी यह बस स्टैंड उत्तरी बिहार और दक्षिणी बिहार (अब झारखंड) का शान हुआ करता था।

    कभी सत्तर की दशक में बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग का यह बस स्टैंड उत्तरी बिहार और दक्षिण बिहार की यात्रा करने वाले लोगों के लिए काफी अहम था। उस वक्त गांधी सेतु पुल का निर्माण नहीं हुआ था। इसलिए लोग बिहार शरीफ सरकारी बस स्टैंड से बस पर सवार होकर मोकामा के रास्ते गंगा के उस पार जा पाते थे, लेकिन 1972 में गांधी सेतु पुल के निर्माण के बाद इस स्टैंड का महत्व धीरे-धीरे समाप्त होते चला गया।

    फिर उपेक्षा तथा सरकारी अनदेखी से इसके विशालकाय इमारत ढहने लगी। अब इसकी स्थिति ऐसी हो गयी है कि इस बस स्टैंड में आना मौत को दावत देने के समान हो गया है। नब्बे के दशक तक पूरे राज्य परिवहन विभाग की हालत ही खराब हो गयी। कर्मचारियों के वेतन तक जुटाना मुश्किल हो गया। धीरे-धीरे कर अधिकांश सरकारी बस बंद हो गए।

    एक समय तत्कालीन डीएम संजय अग्रवाल ने बस स्टैंड की तकदीर बदलने पर बल दिया, लेकिन योजना कागज से धरातल पर उतरते-उतरते उस समय के डीएम संजय अग्रवाल का यहां से स्थानांतरण हो गया। उसके बाद न जाने यहां कितने डीएम आए और लफ्फाजी कर यहां से चले गए, लेकिन किसी ने भी इसकी सुध लेना उचित नहीं समझा। उन्हें कभी अहसास भी नहीं हुआ कि यहां कोई सरकारी बस स्टैंड भी है।

    इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीपीपी मोड से 777 रुट की गाड़ियां चलाने की शुरुआत कर राज्य परिवहन विभाग में जान डाल दिया। इससे विभाग की स्थिति में तो सुधार जरूर हुआ है, लेकिन इस बस स्टैंड की खस्ता हाल में कोई सुधार नहीं आया। आज यह बस स्टैंड विभागीय भ्रष्टाचार और उपेक्षा का पर्याय बनकर रह गया है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा