बिहारशरीफ नगर अवस्थित हिरण्य पर्वत बना अपराधियों का अड्डा

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार राज्य पर्यटन विभाग के द्वारा पर्यटकों के घूमने टहलने और लोगों की सहुलियत के लिए नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ नगर बड़ी पहाड़ी अवस्थित हिरण्य पर्वत पर लाखों रुपए की लागत से एक खुबसूरत पार्क का निर्माण का काम किया गया था। लेकिन आज कल यह पर्यटन स्थल नशेड़ियों असमाजिक तत्वों और संदिग्ध लोगों का हब सेंटर बन गया है। जिससे आए दिनों हिरण्य पर्वत पर छोटी छोटी वारदात होते ही रहती है। जिससे कहीं न कहीं इस पर्यटक स्थल पर आने वाले लोगों के बीच डर का माहौल बना रहता है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पहाड़ के चारों तरफ लोहे की जाली से बैरिकेटिंग की गई है, ताकि कोई भी पर्यटक खतरनाक सीमा पार न कर सके, लेकिन अक्सर इस बैरिकेटिंग के बाहर पहाड़ किनारे लोगों को बैठे देखा जा सकता है। जिससे अप्रिय घटना होने का भय बना रहता है।

कई बार तो इस पहाड़ से लोग कूदकर अपनी जान भी दे चुके हैं। कई लोग खुद गिरकर मर चुके हैं। कुछ साल पहले इसी पहाड़ पर बदमाशों द्वार बाहर से आए हुए परीक्षार्थियों को धक्का दे दिया गया था। जिसमें एक परीक्षार्थी की मौत गई थी।

अब नव वर्ष 2024 को देखते हुए यहाँ पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को सक्रिय होने की जरूरत है, ताकि इस हिरण्य पर्वत पर आने वाले पर्यटकों के साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो।

हिरण्य पर्वत की सुरक्षा को लेकर सदर डीएसपी नरुल हक ने बताया कि इस बार नववर्ष को देखते हुए असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। लगातार ऐसी जगह पर औचक छापेमारी की जा रही है। ताकि इस पर्यटक स्थल का दुरुपयोग न हो। संदिग्ध लोगों के दिखने पर उनके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जायेगी।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=WKWW7_1_mYo[/embedyt]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker