Friday, February 13, 2026
अन्य

    बाइक सवार बदमाशों ने मजदूर से मोबाइल छीना और गोली मारकर चलते बने

    इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इन दिनों इस्लामपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। छिनतई और कट्टाबाजी तो आम बात हो गई है।

    खबर है कि बीते शनिवार की देर शाम को कस्तुरी विगहा गांव में बदमाशों ने एक मजदूर से मोबाइल छीना लिया और उसे गोली मारकर चलता बने।

    पीड़ित मजदूर विध्यानंद चौहान ने बताया कि घर से बाहर शौच करने के लिए गये थे कि बाइक पर सवार वदमाशों ने रास्ते में मोबाइल छीन लिया और विरोध करने पर सीने में गोली मारकर चलते बने। इस घटना की सूचना थाना को दिया गया है। जबकि स्थानीय चिकित्सक ने जख्मी हालत को विशेष इलाज लिए बाहर रेफर कर दिया है।

    ग्रामीणों का कहना है कि यहां अपराधियों पर लगाम लगाने वाला कोई नही है। जिसके कारण उनका मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि पूछिए मत। वे प्रायः अप्रिय घटना को अंजाम देकर चुपचाप चलता बनते हैं, स्थानीय पुलिस मुंह ताकती रहती है।

    भूमि विवाद में पति-पत्नि जख्मीः इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़रु गांव में भूमि विवाद को लेकर दो लोगों के बीच मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए।

    पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर कुछ लोग मारपीट करने लगे। बीच करने पहुंची पत्नी गुडी रानी को भी जख्मी कर दिया। दोनो घायलों का सरकारी अस्पताल मे इलाज़ करवाया गया है।

    ठेला चालक ने ही सुपारी देकर करायी चंडी निवासी वेंडर साथी की हत्या

    बिहारशरीफ मंडल कारा में कैदी की मौत की होगी न्यायिक जांच

    एकता फाउंडेशन की घटिया मध्यान भोजन खाने से इन्कार, स्कूली बच्चों का हंगामा

    थरथरी में देसी कट्टा लिए युवक की तस्वीर फिर वायरल, गिरफ्तार

    पांच साल बाद नौकायन से फिर गुलजार हुआ सुभाष पार्क

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!