Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    देवर भाभी ने एक साथ जहर खाकर की आत्महत्या, गाँव में मचा कोहराम

    इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजन कोई भी जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं। अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।…

    नालंदा दर्पण डेस्क। बेन थाना अंतर्गत दवाई बिगहा गांव घरेलू विवाद को लेकर देवर और भाभी ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

    मृतकों में विलास राउत का 20 वर्षीय पुत्र ललित राउत और ललित के बड़े भाई रौशन राउत की पत्नी काजल देवी के रूप में की गई है।

    खबरों के मुताबिक जहर खाने के बाद दोनों को इलाज के लिए अनान फानन में विम्स में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों को एक-एक कर मौत हो गयी।

    ग्रामीणों की माने तो मंगलवार को घर में किसी आपस मे किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया।

    उसके बाद जब उन दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

    वहां इलाज के दौरान पहले ललित की मौत हो गयी। उसके बाद आज बुधवार की शाम काजल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

    थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार के अनुसार विम्स से सूचना मिलने पर पुलिस वहां गयी थी। मौत के बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद उसकी भाभी की भी मौत हो गयी। शवों का पोस्टमार्टम करा परिजन के हवाले कर दिया गया है।

     

    रकारी उपेक्षा का शिकार राजगीर कन्या मध्य विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण

    प्रत्याशी की दर्दनाक मौत के बाद वरदाहां पंचायत में मुखिया पद का चुनाव स्थगित

    इसलामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान मुखिया प्रत्याशी की सड़क हादसा में मौत

    चुनाव चिन्ह आवंटन की खुशी, बंद कमरा में मुखिया पति-पंचायत सेवक का देखिए बार बाला डांस, वायरल हुआ वीडियो

    सरमेराः नदी में डूबने से 4 बहनों की मौत, अवैध बालू उत्खनन ने ली जान

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें