बिहार विधानसभा में स्कूल की टाइमिंग को लेकर KK पाठक पर उखड़े CM नीतीश

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक को लेकर काफी उखड़े नजर आए।

उन्होंने सदन में कहा कि सरकारी स्कूलों की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हो, यह हम पहले ही कह चुके हैं। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नहीं रहेगा। आज ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात करते हैं। महागठबंधन के विधायकों को सदन में नीतीश कुमार ने आश्वासन दिया है।

दरअसल, बिहार के स्कूलों में शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक के आदेश पर स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कर दी गई है। जिसे लेकर राजद युक्त महागठबंधन के विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया।

विपक्ष का कहना है कि नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त, बिना परीक्षा के राज्यकर्मी का दर्जा मिले। सरकारी स्कूल का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है, उसे सुबह 10 बजे से 4 बजे शाम तक किया जाए।

सदन शुरु होते ही महागठबंधन के विधायक केके पाठक को लेकर वेल में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इनका कहना था कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक लगातार ऐसे फैसले ले रहे हैं, जिससे शिक्षा क्षेत्र को नुकसान हो रहा है। उनके द्वारा लिए गए फैसलों को वापस लिया जाए।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wncTQJGNzZ4[/embedyt]

जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker