नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

CM नीतीश ने बिहार को दी बड़ी सौगात, राज्य खेल अकादमी और खेल विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में करीब 750 करोड़ की लागत से 90 एकड़ भूमि पर निर्मित राज्य खेल परिसर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया है। जहां इंडोर स्टेडियम के साथ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण भी किया जा रहा है।CM Nitish gave a big gift to Bihar inaugurated Rajgir State Sports Academy 2

बता दें कि बिहार राज्य में शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान, खेल प्रौद्योगिकी, खेल प्रबंधन और खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में खेल शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही खेलों के लिये उच्च स्तरीय शोध प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में कार्य करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 16 जुलाई 2021 को बिहार खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति दी गई।CM Nitish gave a big gift to Bihar inaugurated Rajgir State Sports Academy 6

राज्य खेल अकादमी के माध्यम से राज्य के खिलाड़ियों को अन्तरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक प्रशिक्षण (आवासीय एवं गैर आवासीय) एवं अन्य सुविधा प्रदान करने एवं राज्य में विभिन्न खेलों का राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए आधुनिक खेल अवसंरचना का निर्माण है।CM Nitish gave a big gift to Bihar inaugurated Rajgir State Sports Academy 1

यहां अन्तर्राष्ट्रीय मानक के क्रिकेट स्टेडियम में पवेलियन, रिवर्स पवेलियन, जनरल स्टैंड,  मीडिया,  हॉस्पिटेलिटी, कैटरींग, वीआईपी प्लेयर्स स्टैंड,अभ्यास क्रिकेट पिच सहित पार्किंग की सुविधा का निर्माण कार्य लगभग 55 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इसमें 2 स्तर के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य जून, 2025 तक पूर्ण किये जाने की सम्भावना है। कार्य काफी तीव्रता से कराया जा रहा है। यहां खेलों के आयोजन के साथ-साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का काम भी किया जाएगा।CM Nitish gave a big gift to Bihar inaugurated Rajgir State Sports Academy 5

इस खेल विश्वविद्यालय एवं खेल अकादमी में एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल स्टेडियम, हॉकी टर्फ स्टेडियम, स्वीमिंग पुल, बास्केट बॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, लॉन टेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्डी, बैडमिंटन कोर्ट, तीरंदाजी, शुटिंग, टेबिल टेनिस, तलवारबाजी, विलियर्ड, जूडो, ताइक्वान्डो, साइक्लिंग, वेलोड्रोम आदि खेलों के लिए इन्डोर एवं आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है।CM Nitish gave a big gift to Bihar inaugurated Rajgir State Sports Academy 4

इस खेल परिसर में खिलाड़ी छात्रावास (पुरूष एवं महिला) ट्रान्जिट हॉस्टल, प्रशिक्षक आवास, उप निदेशक, सहायक निदेशक, निदेशक एवं कर्मचारी आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। राज्य खेल अकादमी एवं अन्तर्राष्ट्रीय मानक के क्रिकेट स्टेडियम राजगीर के सुगम संचालन के लिए भी विभिन्न कोटि के स्थाई 81 पदों एवं संविदा पर 33 पदों की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी गई है। यहां निदेशक, उप निदेशक, सहायक निदेशक, खेल विधावार प्रशिक्षक, मीडिया प्रभारी, डाइटिशियन, साईन्टिफिक ऑफिसर, लाइब्रेरियन, मसाजर, योग गुरु, योग प्रोफेशनल आदि की नियुक्ति की जाएगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा