Saturday, February 14, 2026
अन्य

    भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे मुखिया पति

    परवलपुर (नालंदा दर्पण)। बीती रात करीब 8 बजे परवलपुर प्रखंड के मई पंचायत के मुखिया नूतन कुमारी के पति सह भाजपा मंडल परवलपुर के अध्यक्ष रवि रोशन उर्फ सोनू सिंह पर गोलीबारी का गई, जिसमें वे बाल-बाल बच गए।

    सोनू ने बताया कि बीती रात करीब 8:00 बजे वे चार पहिया वाहन से वदौनी गांव जाने के लिए सोनचरी मोड़ के समीप स्थित कचरा भवन के पास पहुंचे थे कि दो युवक आकर बोला कि उसे कहीं फोन करना है, अपना मोबाइल दीजिए।

    उन्होंने बताया कि मोबाइल देने के बाद एक युवक मुझे टारगेट कर गोली चला दिया, जो उनके सीट से होकर आगे का शीशा को तोड़ते हुए बाहर निकल गया। इस हमले में वो बाल-बाल बच गए। उसके बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए। इस संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध पलवलपुर थाने में दिया है।

    वहीं परवलपुर के थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह के अनुसार अज्ञात लोगों द्वारा मई पंचायत मुखिया पति पर फायरिंग किया गया है। सूचना से वरीय पदाधिकारी को अज्ञात कराते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु सोनचरी मोड़ पहुंचे तो उक्त घटना के बारे में जांच पड़ताल एवं मुखिया पति का बयान से ज्ञात हुआ कि मुखिया पति के द्वारा किसी जमीन का खरीद बिक्री हेतु एग्रीमेंट किया गया था, जिसमें पैसा का लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें द्वितीय पक्ष द्वारा दहशत फैलाने एवं पैसा ना देने के नियत से फायरिंग किया गया था।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध कर्मियों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। अपराध कर्मियों का एवं अपराधी के कारण का पता लगाने के लिए मुखिया पति से भी पूछताछ की जा रही है।

    इधर हिलसा अनुमंडल के डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि अपराधियों का नाम सामने आ गया है। और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

    पांच साल बाद नौकायन से फिर गुलजार हुआ सुभाष पार्क

    लोकसभा चुनाव और पर्व-त्योहार बहुत गरम हैं नालंदा डीएम-एसपी

    अब जीपीएस सिस्टम से यूं सुधरेगी पर्यटक शहर राजगीर की सफाई व्यवस्था

    चौथा दिन भी बंद है पूरा बाजार, जानें CM नीतीश के हरनौत का हाल

    होली मनाना पड़ा महंगा, 20 शिक्षकों पर कार्रवाई की अनुशंसा

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!