गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

लकड़ी पर खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, दंपति समेत 3 लोग झुलसे

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरबहदी गांव में लकड़ी पर खाना बनाने के दौरान पास में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिसमें एक दपंति समेत 3 लोग झुलस गए। उन्हें ईलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि गोरेलाल राउत की पत्नी पूनम देवी रोजाना की तरह अपने घर में खाना पका रही थी। इसी दौरान पास में रखे गैस सिलेंडर में पूर्व से रिसाव हो रहा था, जिसमें अचानक आग लग गई।

आग लगते ही सिलेंडर काफी तेजी से जलने लगा। जिसे बुझाने के क्रम में नीतू कुमारी, गोरेलाल राऊत और उनकी पत्नी पूनम देवी झुलस गई। जिन्हें आनन फानन में ईलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=8PPZN-1znB8[/embedyt]

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future