Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    Jal Jeevan Hariyali Abhiyan: मनरेगा से हिलसा के 15 पंचायतों में लगेंगे 33 हजार पौधे

    हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा प्रखंड क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए जल जीवन हरियाली अभियान (Jal Jeevan Hariyali Abhiyan) के तहत मनरेगा योजना से प्रत्येक पंचायत में 11 यूनिट पौधारोपण की शुरुआत हुई। यह पौधे छायादार और फलदार दोनों तरह की होंगे।

    आज गुरुवार को पूना पंचायत अंतर्गत श्री कबीर केशब मध्य विद्यालय नवढीहा में प्रांगण में मनरेगा योजना के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ  किया गया।

    इस अवसर पर डीपीओ मनरेगा प्रवीण कुमार, पीओ सैयद आमिर हुसैन, मनरेगा जेई आशीष कुमार यादव, पंचायत रोजगार सेवक कौशलेंद्र कुमार, पंचायत के मुखिया संजय कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से एक यूनिट में 200 पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए शुभारंभ किया।

    इस दौरान डीपीओ मनरेगा प्रवीण कुमार ने बताया कि हिलसा प्रखंड के 15 पंचायत में  कुल 33000 एवं प्रत्येक पंचायत  में 2200 पौधों का पौधारोपण  करने का लक्ष्य निर्धारित है।

    उन्होंने बताया कि लक्ष्य प्राप्ति को लेकर सार्वजनिक स्थानों के साथ निजी भूमि पर भी पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावे गांव की सड़कों, नहर व नदी तटों, कृषि फॉर्म, सरकारी व निजी तालाब, स्कूल आदि के परिसर में पौधे लगाए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि पांच साल की अवधि में पौधा लगाने, उसमें खाद डालने, पौधा का पटवन करने व मजदूरी भुगतान में प्रत्येक यूनिट पर दो वन पोशक को तैनात किया गया है। पौधारोपण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लोगो से अपिल की।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future