Thursday, February 12, 2026
अन्य

    नालंदा DM का फरमान, अब रोज एक प्रखंड-अंचल कार्यालय का निरीक्षण करेंगे SDO

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिलाधिकारी (DM) शशांक शुभंकर द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी को प्रति दिन एक प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने यह निर्देश जनता दरबार, क्षेत्र भ्रमण एवं जनप्रतिनिधियों के फीडबैक के आधार पर दी है। जिसमें यह बात स्पष्ट हुई है कि जिले के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के सधन एवं प्रभावी निरीक्षण की आवश्यकता है।

    जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी प्रतिदिन अपने क्षेत्रान्तर्गत किसी एक प्रखंड सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जाँच करेंगे। साथ ही निरीक्षण के क्रम में वहाँ मौजूद लोगों / आम जनों से भी फीडबैक प्राप्त करेंगे। यह निरीक्षण यथासंभव 10.00 बजे पूर्वाह्न में किया जाएगा।

    सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंत्ता सप्ताह में न्यूनतम 3 दिन अपने क्षेत्रीय कार्यालयों एवं योजनाओं का निरीक्षण करेंगे।

    उपर दिये गये निदेशों के आलोक में किये जाने वाले निरीक्षण का प्रतिवेदन जिला स्तर पर तैयार किये गये गूगल डॉक पर अपलोड करेंगे।

    जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय (तकनीकी एवं गैर तकनीकी) पदाधिकारियों के साथ आहूत प्रत्येक सोमवारीय बैठक में इन निरीक्षणों के संबंध में समीक्षा की जाएगी। इसे तत्काल प्रभाव से अनुपालन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा