सारेअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

सऊदी अरब के मक्का में नालंदा के टीपू सुल्तान की हत्या, गांव में पसरा मातम

“टीपू सुल्तान की इसी वर्ष शादी होने वाली थी। बिहारशरीफ के सोहसराय में लड़की पक्ष के साथ निकाह की रस्म भी पूरी हो चुकी थी, लेकिन शादी से पहले ही यह दर्दनाक…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के एक युवक की सऊदी अरब के मक्का में हत्या की हृदयविदारक घटना सामने आई है। इस दुखद खबर के बाद मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सारे थाना क्षेत्र के जाना गांव निवासी मोहम्मद टीपू सुल्तान रोजी-रोटी की तलाश में करीब तीन वर्ष पूर्व सऊदी अरब गए थे। वहां वे एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और अपनी मेहनत से परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। वे अपने वृद्ध माता-पिता के इकलौते सहारे थे।

घटना के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता साईद नेजामी ने बताया कि फरवरी माह में टीपू सुल्तान अपने कमरे में सो रहे थे, तभी पास में रहने वाले उत्तर प्रदेश के एक युवक ने उन पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब दस दिनों तक इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि टीपू सुल्तान की इसी वर्ष शादी होने वाली थी। बिहारशरीफ के सोहसराय में लड़की पक्ष के साथ निकाह की रस्म भी पूरी हो चुकी थी, लेकिन शादी से पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गया।

मृतक की मां मुस्तरी खातुन बेटे की मौत की खबर सुनकर गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों के अनुसार टीपू सुल्तान मिलनसार और व्यवहार कुशल युवक थे, जो हमेशा बड़ों का सम्मान करते थे।

साईद नेजामी ने बताया कि शव को भारत लाने के लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कुछ औपचारिकताएं अभी शेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर शव को गांव लाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग अंतिम दर्शन के लिए शव के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.