Thursday, February 12, 2026
अन्य

    सब्जी लदी पिकअप वैन और ट्रक की सीधी भिड़ंत में खलासी की मौत, चालक गंभीर

    रहुई (नालंदा दर्पण)। समस्तीपुर के दलसिंहसराय से सब्जी लोड कर बिहार शरीफ बाजार समिति आ रही पिकअप वैन की रहुई थानान्तर्गत बिहटा सरमेरा टू-लेन बाईपास पर आज शनिवार की सुबह एक ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें पिकअप खलासी की मौके पर मौत हो गई। जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

    मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र निवासी अशोक कुमार राय के पुत्र मानस कुमार (19) के रूप में की गई। जख्मी चालक ने हादसा की जानकारी परिवार वालों को दी। वहीं स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना रहुई पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंच रहुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और घायल ड्राइवर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि समस्तीपुर के दलसिंहसराय से सब्जी लोड कर पिकअप वैन बिहार शरीफ के बाजार समिति आ रही थी। तभी रहुई थाना के बिहटा सरमेरा टूलेन बायपास पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन समेत फरार हो गया।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें