Monday, February 16, 2026
अन्य

    कुख्यात परीक्षा माफिया संजीव उर्फ लूटन मुखिया ने कमाई अकूत संपति, चलेगा मुकदमा

    नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। बिहार में शिक्षा-परीक्षा प्रणाली की धज्जियाँ उड़ाने वाले कुख्यात परीक्षा माफिया संजीव उर्फ लूटन मुखिया के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया है। संजीव मुखिया नीट यूजी सहित देश के कई राज्य की प्रतियोगिता परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक करने के मुख्य आरोपी हैं, उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

    ईओयू की जांच में पता चला है कि संजीव मुखिया ने अपनी सरकारी नौकरी के पद का दुरुपयोग कर अकूत संपत्ति अर्जित की है। जांच के अनुसार उनकी संपत्ति उनके ज्ञात आय के स्रोतों से 144 फीसदी से अधिक है। यह मामला तब सामने आया, जब ईओयू ने संजीव के नालंदा स्थित पैतृक आवास और पटना के दो ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में कई महत्वपूर्ण संपत्ति के कागजात भी बरामद हुए हैं।

    संजीव मुखिया के नगरनौसा प्रखंड के बलवापर गांव स्थित घर से अब तक की छापेमारी में कुल साढ़े ग्यारह लाख रुपये नगद, उनके और उनके परिजनों के नाम पर दर्जनों दोपहिया, चार पहिया और 16 पहिया वाहन, एक दर्जन से अधिक मोबाइल सेट और लैपटॉप बरामद हुए हैं। इसके अलावा बड़े पैमाने पर परिजनों के नाम पर नालंदा में भूमि खरीदने और निवेश के कागजात भी मिले हैं।

    बता दें कि ईओयू ने संजीव की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है, जिन्होंने पटना और नालंदा में तलाशी ली। लेकिन संजीव उर्फ लूटन मुखिया अब भी फरार है। जांच एजेंसी का कहना है कि उन्होंने अपनी संपत्तियों को छिपाने के लिए कई तरीके अपनाए हैं, जिससे उन्हें पकड़ पाना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

    यह पूरा प्रकरण बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार की एक बड़ी कड़ी के रुप में सामने आई है। संजीव जैसे माफियाओं ने न केवल परीक्षा प्रणाली को नुकसान पहुँचाया है, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ भी खेला है।

    ईओयू के अधिकारियों के अनुसार इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आरोपी को किसी भी हाल में पकड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    वेशक संजू मुखिया की कहानी एक गंभीर चेतावनी है कि समाज में शिक्षा और नैतिकता का मूल्य कितना घातक है। देखना यह है कि ईओयू इस कुख्यात माफिया को पकड़ने में कितनी सफल होती है और क्या यह मामला बिहार में शिक्षा के भ्रष्ट तंत्र को सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

    [web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!