अब राजगीर और बिहारशरीफ स्टेशन पर मिलेंगी इंटरनेशनल सुविधाएं

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के दो प्रमुख रेलवे स्टेशन राजगीर और बिहारशरीफ अब विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होने जा रहे हैं। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत भारत योजना के तहत इन स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी। पूर्व मध्य रेलवे के 93 से अधिक स्टेशनों को इस योजना के तहत विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें दानापुर मंडल के 25 स्टेशन शामिल हैं। राजगीर और बिहारशरीफ इनमें प्रमुख हैं।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक राजगीर और बिहारशरीफ स्टेशनों के उन्नयन के लिए 45 से 50 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। दानापुर मंडल के सहायक मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) आधार राज ने बताया कि दोनों स्टेशनों का विकास कार्य इस साल दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

इस प्रोजेक्ट के तहत स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं जैसे बेहतर प्रतीक्षालय, स्वच्छ पेयजल, एस्केलेटर, लिफ्ट, फूड कोर्ट और वाईफाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा स्टेशन परिसर को पर्यावरण के अनुकूल और दिव्यांगजन के लिए सुलभ बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विकास कार्यों के तहत राजगीर स्टेशन पर एक नई वाशिंग पिट के निर्माण की घोषणा की गई है, जिसकी लागत 4 करोड़ रुपये होगी। इस वाशिंग पिट के बनने से स्टेशन पर ट्रेनों की मेंटेनेंस क्षमता बढ़ेगी। जिससे दो से तीन नई ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। इससे न केवल स्थानीय यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि राजगीर जैसे महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल तक पहुंच और आसान हो जाएगी।

अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति और विरासत को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। राजगीर, जो बौद्ध और जैन धर्म के लिए प्रसिद्ध है और बिहारशरीफ, जो ऐतिहासिक और शैक्षणिक महत्व का केंद्र है, इन स्टेशनों के विकास से क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। स्टेशनों पर बेहतर पार्किंग, टिकट काउंटर और सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

इस परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। राजगीर के निवासी और दुकानदार रमेश कुमार ने कहा कि विश्वस्तरीय स्टेशन बनने से राजगीर आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। जिससे हमारा कारोबार भी बढ़ेगा। वहीं बिहारशरीफ के एक नियमित यात्री सुनीता कश्यप ने बताया कि अगर स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तो सफर और आसान और आरामदायक हो जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि विकास कार्य तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। आधार राज ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि दिसंबर 2025 तक दोनों स्टेशन पूरी तरह से नये रूप में यात्रियों के लिए तैयार हों। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद नालंदा जिला रेल कनेक्टिविटी और सुविधाओं के मामले में एक नया मुकाम हासिल करेगा।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker