Saturday, February 14, 2026
अन्य

    आयुध निर्माणी नालंदा ने उत्पादन और निर्यात में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। राजगीर अवस्थित आयुध निर्माणी नालंदा सामरिक रूप से काफी सबल हुआ है। अब यह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास गढ़ने के लिए तैयार है। बिते वित्तीय वर्ष की उपलब्धियां इसके प्रमाण हैं। यह बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में चार गुणा अधिक उत्पादन लक्ष्य प्राप्त कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है।

    आयुध निर्माणी के मुख्य महाप्रबंधक एके गुप्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023- 2024 के दौरान 1132 करोड़ रुपये के गोला-बारूद का उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आयुध निर्माणी विगत वित्तीय वर्ष के दौरान 826 करोड़ रुपये के रक्षा उत्पाद का निर्यात कर म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की 12 निर्माणियों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। निर्यात का यह कीर्तिमान म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड द्वारा सम्पूर्ण वित्त वर्ष के दौरान किए गए कुल निर्यात का लगभग 48 प्रतिशत है। यह नालंदा के लिए हर्ष और गर्व का विषय है।

    मुख्य महाप्रबंधक ने इस उपलब्धि सीजीएम का फाइल फोटो के लिए निर्माणी के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह कीर्तिमान निर्माणी के कार्मिकों के परिश्रम, कर्तव्य निष्ठा एवं समर्पण का सकारात्मक परिणाम है। आयुध निर्माणी, नालंदा अब एक हजार करोड़ से अधिक वार्षिक उत्पादन करने वाली निर्माणियों की कतार में शामिल हो गया है। म्युनिशंस इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत कार्यरत निर्माणियों में आयुध निर्माणी नालंदा का स्थान वार्षिक विक्रय की दृष्टि से तीसरे क्रम पर है।

    उन्होंने ने कहा कि आगामी वर्षों में भी निर्माणी में उत्पादन लक्ष्य की कमी नहीं होगी। इसी कर्तव्यनिष्ठा और लगन से हमसब को नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए समर्पित भाव से काम करने एवं उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ- साथ गुणवता और संरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

    लोकसभा चुनाव और पर्व-त्योहार बहुत गरम हैं नालंदा डीएम-एसपी

    अब जीपीएस सिस्टम से यूं सुधरेगी पर्यटक शहर राजगीर की सफाई व्यवस्था

    चौथा दिन भी बंद है पूरा बाजार, जानें CM नीतीश के हरनौत का हाल

    होली मनाना पड़ा महंगा, 20 शिक्षकों पर कार्रवाई की अनुशंसा

    देसी कट्टा के साथ शराब पीते युवक का फोटो वायरल, जानें थरथरी थानेदार का खेला

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!