Tuesday, April 22, 2025
अन्य

बिहार के लिए गर्व है राजगीर इंटरनेशनल स्पोर्टस कंपलेक्स

राजगीर (नालंदा दर्पण)। मनोरम प्रकृति की गोद में बना राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय नालंदा नहीं, पूरे बिहार के लिए नायाब तोहफा है। इसके शुभारंभ होने से बिहार में खेल के क्षेत्र में काफी निपुणता आयेगी।

अंतर्राष्ट्रीय खेल परिषद के निर्माण एजेंसी शापूरजी पालोजी एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के सीइओ अखिल गुप्ता और परियोजना निदेशक सतीश सिन्हा ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार के द्वारा इस इंटरनेशनल स्पोर्टस कंपलेक्स का शिलान्यास 12 अक्टूबर 2018 को किया गया था। इसके निर्माण की जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है।

वैश्विक महामारी कोरोना काल जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद खेल अकादमी और विश्वविद्यालय का निर्माण अत्याधुनिक व अंतर्राष्ट्रीय मानक पर आधारित है। कोरोना काल के कारण निर्माण में थोड़ी देर हुई है, लेकिन दुरुस्त हुई है।

परियोजना निदेशक सतीश सिन्हा ने कहा कि खेल वह हथियार है, जिसमें दुनिया को बदलने की शक्ति है। इसी हथियार के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार बिहार को बदलने और वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने का इरादा रखते हैं।

उनका मानना है कि खेल में प्रेरणा देने की शक्ति है। इसमें लोगों को एक ऐसे तरीके से एकजुट करने की शक्ति है, जो शायद ही कोई और है। यह युवाओं से उनकी समझ में आने वाली भाषा में बात करता है। खेल वहां उम्मीद पैदा कर सकता है, जहां कभी केवल निराशा थी।

अगली पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए हमें खेल की दुनिया में भी बिहार का वैश्विक पहचान बनाने की इच्छा रखते हैं। उनके प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन के खेलों में उनका नेतृत्व करने और उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए सही पेशेवरों की आवश्यकता है।

यह विश्वविद्यालय खेल विज्ञान, खेल प्रौद्योगिकी, खेल प्रबंधन और खेल कोचिंग के क्षेत्र में देश के अन्य खेल अकादमियों और विश्वविद्यालयों से भिन्न है। खेल शिक्षा को बढ़ावा देने वाला यह अपनी तरह का पहला खेल विश्वविद्यालय साबित होगा। अंतर्राष्ट्रीय प्रथाओं को अपनाकर चयनित खेल विद्याओं के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुरूप यह अकादमी स्थापित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

जुड़ी खबर

विश्व को मित्रता का संदेश देता वैशाली का यह विश्व शांति स्तूप राजगीर सोन भंडारः जहां छुपा है दुनिया का सबसे बड़ा खजाना यानि सोना का पहाड़ राजगीर वेणुवन की झुरमुट में मुस्कुराते भगवान बुद्ध राजगीर बिंबिसार जेल, जहां से रखी गई मगध पाटलिपुत्र की नींव