राजगीर-खगड़िया एक्सप्रेस का परिचालन जल्द शुरु होगी, जानें समय सारणी

राजगीर (नालंदा दर्पण)। भारतीय रेलवे ने नालंदा को एक और सौगात दी है। अब नालंदा के लोगों को राज्य के अन्य जिलों से कनेक्टिविटी मिलेगी। राजगीर से सीधे नवादा, शेखपुरा, मुंगेर और खगड़िया जिला तक ट्रेन चलेगी, जिसका परिचालन जल्द शुरु होने वाली है।

राजगीर-खगड़िया एक्सप्रेस ट्रेन में वही कोच उपयोग होगा, जो अभी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस में हो रही है। बनारस से राजगीर पहुंचकर यह रैक पूरे दिन खड़ा पड़ा रहता है, लेकिन अब इसका परिचालन खगड़िया तक होना है।

फिलहाल यह ट्रेन बतौर ट्रायल चलेगी और अगर सब कुछ और से खुलने के बाद यह ट्रेन सुबह ठीक रहा तो इसके परिचालन अवधि का विस्तार किया जा सकता है। अभी तक राजगीर और खगड़िया के बीच इसका 114 ट्रिप के परिचालन की घोषणा हुई है।

राजगीर से यह ट्रेन बिहारशरीफ के रास्ते खगड़िया ना जाकर राजगीर से नटेसर तिलैया के रास्ते नवादा होते खगड़िया जायेगी।

राजगीर-खगड़िया एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम टेबल: 03266 डाउन राजगीर-खगड़िया स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी से सुबह राजगीर आयेगी। यह ट्रेन राजगीर से अपने निर्धारित समय सुबह 6:10 बजे खगड़िया के लिए रवाना होगी। राजग 6:30 बजे नटेसर पहुंचेगी। नटेसर जंक्शन से होकर गुजरने वाली यह पहली एक्सप्रेस ट्रेन होगी।

नटेसर जंक्शन के बाद सुबह 7:15 बजे तिलैया, 8:03 बजे नवादा, 8:28 बजे वारसलीगंज, 9:00 बजे शेखपुरा 10:10 बजे क्यूल 10 35 बजे अभयपुर, 11:20 बजे जमालपुर और 11:50 बजे मुंगेर होते हुये अपराह्न 13 बजे खगड़िया पहुंचेगी।

उसके बाद खगड़िया से यह स्पेशल ट्रेन अपराह्न 14:00 बजे राजगीर के लिए रवाना होगी और 21:25 बजे राजग. और पहुंचेगी. यह ट्रेन राजगीर से बुद्ध पूर्णिमा बनकर बख्तियारपुर, पटना, गया, सासाराम होते वाराणसी तक जायेगी।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ट्रेंडिंग न्यूज