अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर पुलिस ने रिकॉर्ड टाइम में किया अपहरण कांड का खुलासा

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर पुलिस ने एक सनसनीखेज अपहरण कांड का मात्र पांच घंटे में उद्भेदन कर अपनी तत्परता और दक्षता का परिचय दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ियों, 12 मोबाइल फोनों के साथ नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह अपहरण प्रेमप्रसंग में सबक सिखाने के इरादे से किया गया था।

डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि मंगलवार, 22 अप्रैल को दोपहर 12:57 बजे राजगीर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि राजगीर-छबिलापुर रोड पर ग्लोरीग्रैंड होटल के पास एक सफेद लग्जरी गाड़ी में कुछ लोग एक युवक को मारपीट कर रहे हैं और उसके हाथ-पैर बंधे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने एक लग्जरी गाड़ी (पंजीकरण संख्या: बीआर-01-जेई-2588) का पीछा कर मेयार मोड़ बाईपास पर पकड़ लिया। इस गाड़ी से दो अपहृत युवकों- विसु कुमार (पिता विजय चौधरी, रामनगर कुदवनचक, जहानाबाद) और नीतीश कुमार (पिता: शंकर चौधरी, राजा बाजार उत्तरी दौलतपुर, जहानाबाद) को मुक्त कराया गया। विसु कुमार गंभीर रूप से घायल थे और उनके कान से खून निकल रहा था। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस को देखते ही दोनों लग्जरी गाड़ियां भागने लगीं। पहली गाड़ी को मेयार मोड़ बाईपास पर पकड़ा गया। जबकि दूसरी गाड़ी को खुदागंज पुलिस की सहायता से भागते समय पकड़ लिया गया। इस ऑपरेशन में दो लग्जरी गाड़ियां और 12 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पुलिस ने इस मामले में नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान अमित सिंह पिता कैलाश चौधरी हरदासपुर रूपसपुर थाना पटना, भरत कुमार राय पिता रामदेव राय पड़ौरा अगियाव बाजार थाना भोजपुर, हरेराम सिंह (चालक) पिता स्व. विद्यानंद सिंह चकहरी बिहिया थाना भोजपुर, आदित्य कुमार पिता: सुनील कुमार मच्छरहटा खाजेकला थाना पटना, पीयूष कुमार पिता सुबोध कुमार पादरी की हवेली खाजेकला थाना पटना, आशीष कुमार पिता मेघनाथ खाजेकला थाना पटना, अमन कुमार पिता अखिलेश दास खाजेकला थाना पटना, अमर कुमार पिता सुरेंद्र रविदास बाघाटिल्हा बेलछी थाना पटना, रौशन कुमार (चालक) पिता सत्येंद्र प्रसाद अरियाना नगरनौसा थाना नालंदा शामिल हैं।

डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह अपहरण प्रेमप्रसंग से जुड़ा हुआ था। अपराधियों ने अपहृत युवकों को सबक सिखाने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया।

इस सफल ऑपरेशन में डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार, खुदागंज थाना अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, राजगीर के अतर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, अनि काजल कुमारी, पअनि भानु प्रताप सिंह और राजगीर थाना के महिला व पुरुष सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

राजगीर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल अपहृत युवकों को सुरक्षित मुक्त कराया, बल्कि अपराधियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया। यह कार्रवाई पुलिस की सजगता और समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future