Friday, February 13, 2026
अन्य

    1.65 करोड़ खर्च से बजबजाती नाली बना राजगीर सरस्वती नदी कुंड

    राजगीर (नालंदा दर्पण)। पर्यटन एवं अध्यात्मिक नगरी में शुमार राजगीर का नवनिर्मित सरस्वती कुंड गंदगी से बजबजा रहा है। इस कुंड में पांच घड़ियाल मुख झरने लगाये गये हैं। इसी से दूसरे कुंडों के गंदे पानी को पाइप के माध्यम से सरस्वती कुंड में गिराने की व्यवस्था जिम्मेदारों द्वारा की गयी थी।

    मलमास मेला के दौरान जब हकीकत की जानकारी तीर्थयात्रियों को मिली तो इस नवनिर्मित सरस्वती कुंड में स्नान बंद हो गया।। तब से यह गंदगी से बजबजा रहा है। इसका एक झरना भी रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है।

    सरस्वती कुंड के सभी झरने मलमास मेला से ही बंद है। यानि आरंभ के एक सप्ताह बाद से ही यह कुंड बेकार साबित हो रहा है। गंदगी के कारण यह कुंड पांव रखने लायक भी नहीं रह गया है। अब तो यह न नदी रही और न ही कुंड। इसकी ऐसी हालत निर्माण के एक साल पूरा होने के पहले हो गयी है।

    सरस्वती नदी से सरस्वती कुंड के निर्माण और सौंन्दर्यीकरण पर करीब एक करोड़ 65 लाख खर्च किये गये हैं। इतनी लागत से बने इस कुंड का अब कोई पूछने और देखने वाले भी नहीं हैं। यही कारण है कि सरस्वती कुंड गंदगी से बजबजा रहा है। यह दुर्गंध फैला कर राजगीर तीर्थ को बदनाम कर रहा है।

    स्थानीय लोगों की माने तो दुविधा में दोनों गये माया मिली न राम वाली कहावत को यह चरितार्थ कर रही है। सरस्वती नदी से सरस्वती कुंड बनने के बाद ब्रह्मकुंड के पास नदी का अस्तित्व समाप्त हो गया है।

    जानकार बताते हैं कि राजगीर के अन्य गर्म जल के कुंडों की तरह सरस्वती कुंड के झरनों का स्रोत प्राकृतिक नहीं है। ब्रह्मकुंड आदि के गंदे पानी को पाइप द्वारा सरस्वती में लाया गया है। मलमास मेला के आरंभ के दिनों में तीर्थयात्रियों का दल केवल स्नान ही नहीं करते थे, बल्कि इसके जल का याचमन भी करते थे। जब इस कुंड और इसके जलस्रोत की हकीकत का पता चला तो तीर्थयात्रियों में इसके प्रति घृणा हो गयी।

    सरस्वती नदी को सरस्वती कुंड में तब्दील करने और उसके सौन्दर्यीकरण का काम जल संसाधन विभाग द्वारा पंडा कमेटी की देखरेख में किया गया है। आखिर किसके सुझाव पर सरस्वती नदी को सरस्वती कुंड बनाया गया है। जबकि इसका जलस्रोत प्राकृतिक नहीं है। यहां दूसरे कुंडों के गंदे पानी को प्रवाहित करने और तीर्थयात्रियों से क्यों धोखाधड़ी किया गया है। एक साजिश के तहत सरस्वती नदी को सरस्वती कुंड बनाया गया है।

    ग्रीष्मावकाश में आवासीय प्रशिक्षण पर भेजे गए 600 शिक्षक 

    TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

    ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

    दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

    पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!