Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    हथियार तस्करी का बड़ा अड्डा निकला राजगीर, जखीरा समेत तीन धराए

    नालंदा दर्पण डेस्क। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थली राजगीर की धरती पर अपराधिक कारोबार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ अवैध शराब के साथ बड़े पैमाने पर हथियारों की भारी खरीद-बिक्री होती है।

    इसी बीच आसन्न पंचायत चुनाव के मद्देनजर बिहार पुलिस की एसटीएफ टीम ने राजगीर में छापामारी कर हथियार की तस्करी में शामिल तीन लोगों को दबोचा है। जिसके पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन और थ्री प्वाइट फिफ्टीन एमएम बोर की करीब एक हजार जिंदा कारतूस भी बरामद की है।

    एसटीएफ टीम की गिरफ्त में आए हथियार तस्करों में नवादा जिले के नारदीगंज निवासी प्रभात कुमार, राजगीर के बक्सु निवासी विजय कुमार और औरंगाबाद जिले के ढूंढा नगर निवासी अनिल सिंह शामिल हैं।

    खबरों के मुताबिक बिहार एसटीएफ की टीम को गोपनीय सूचना मिली थी कि नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हथियार की तस्करी हो रही है।

    जिसके बाद एसटीएफ द्वारा एक टीम गठित कर चिन्हित स्थान पर छापामारी करते हुए हथियार तस्करी में शामिल तीन लोगों को दबोच लिया। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है।

    चंडी में शटर उखाड़ कर ज्वेलर्स शॉप में लाखों की चोरी, दुकानदारों में दहशत
    सड़क हादसे में बैंककर्मी की मौत, एक अन्य गंभीर
    यहाँ उच्चकों की चाँदी, महिला का झोला काटकर उड़ाए नगद-जीतिया-मोबाइल
    सीएम के महत्वाकांक्षी योजना पर तमाचा मारते कछियावां पंचायत के वार्ड नबंर 3 के ग्रामीण
    सोगरा कॉलेज मैदान में लटकती लाश की हुई शिनाख्त, नगरनौसा का था युवक, खुद लगाई फांसी!

     

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें