Friday, February 13, 2026
अन्य

    इको फ्रेंडली है राजगीर वाइल्ड लाइफ जू सफारी का फायर सेफ्टी सिस्टम

    नालंदा दर्पण डेस्क। इन दिनों राजगीर पर्वतीय वनक्षेत्र हमेशा अगलगी की घटना की आशंका से घिरा रहता है। क्योंकि पिछले वर्ष 2023 के 16 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल के बीच, वैभारगिरि पर्वत श्रृंखला पर लगी चार दिनों तक भीषण आग की त्रासदी तथा इसी वर्ष 18 अप्रैल को विपुलांचलगिरि पर्वत की तलहटी में अगलगी की घटना काफी संवेदनशील है।

    ऐसे में वैभारगिरि और सोनागिरि पर्वत श्रृंखला की तलहटी में बसे वाइल्ड लाइफ जू सफारी तथा नेचर सफारी और इसके आस पास के जोन अगलगी के डेंजर जोन को टच करते हैं। तो फिर सवा ऊठता है कि फायर सेफ्टी के लिए जू सफारी प्रबंधन द्वारा क्या क्या उपाय और व्यवस्था रखी गई है।

    इस बाबत वाइल्ड लाइफ जू सफारी प्रबंधन का कहना है कि इस मौसम में अगलगी की आशंका के मद्देनजर राजगीर स्थित जू सफारी प्रशासन इसकी रोकथाम के लिए अलर्ट है। यहां का फायर सेफ्टी सिस्टम ईको फ्रेंडली रखा गया है। यहां अभी 22 की संख्या में फायर फाइटर लीफ ब्लोअर सहित विभिन्न उपकरणों तैनात हैं।

    एक दमकल सहित सफारी परिसर में दो जगह रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया गया है। वर्षा जल को एकत्र करने के लिए अंडर ग्राउंड वाटर रिजर्वायर संप टैंक बनाए गए हैं। जिसमें लाखों गैलन लीटर बरसाती पानी का भंडारण रहता है। सफारी के पांचों घेरान में प्राकृतिक रूप से डिजाइन किए गए तालाब बनाए गए हैं। अगलगी की घटना में इसकी अहम भूमिका रहती है।

    अगर आग लगी भी तो परिसर में तैनात फायर फाइटर वहां से तत्काल टैंकर में पानी भरकर आग पर काबू पा सकेंगे। यहां का फायर फाइटिंग सिस्टम ईको फ्रेंडली है। यहां किसी भी कीमत पर सफारी में च्वलनशील पदार्थ ले जाने पर पाबंदी है।

    वहीं एसी सफारी बस की खिड़की पूरी तरह से पैक हैं। जिससे उसमें बैठे लोग सफारी में कुछ भी बाहर नहीं फेंक सकते सफारी के आसपास, पाथ वे के किनारे एवं सफारी की चारदिवारी तक फायर लाईन बनायी गई है। सूखे खर-पतवार की हमेशा सफाई कराई जाती है।

    जंगल की आग बुझाने की नई तकनीक लीफ ब्लोअर भी मंगाई गई है। खर-पतवार में लगी आग को लीफ ब्लोअर द्वारा आगे की ओर बढ़ती अगलगी श्रृंखला को संबंध विच्छेद कर दिया जाता है। जिससे आग वहीं पर सिमट कर रह जाती है। इससे दूर से ही आग के फैलाव पर काबू पाया जा सकेगा।

    यही नहीं, हर सप्ताहिक बंदी के दिन सोमवार को फायर सेफ्टी और उपकरणों का अवलोकन भी किया जाता है। जू ईको फ्रेंडली फायर सेफ्टी सिस्टम से लैस हैं। और हमारा वाइल्ड लाइफ जोन की फायर सेफ्टी सिस्टम अगलगी पर काबू पाने के लेकर दुरूस्त है। पर्यटक और अतिथी बेफिक्री से सफारी का आनंद लें सकते हैं।

    TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

    ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

    दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

    पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

    अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!