Tuesday, February 17, 2026
अन्य

    जदयू नेता के भाई घर विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, गिरफ्तार

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ नगर थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पूर्व वार्ड पार्षद पति एवं जदयू नेता बाबर मलिक और उसके दो भाइयों के घरों में करीब आठ घंटे तक चली इस छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए। कार्रवाई की कमान स्वयं नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संभाली।

    छापेमारी के दौरान एक आरोपी भू-माफिया अखलाखुर रहमान उर्फ अकबर मलिक, जो कुख्यात भू-माफिया स्व. हसीबुर्रहमान का पुत्र है। जोकि मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। हालांकि उसके दो भाइयों के घर से कोई हथियार नहीं मिला है, लेकिन पुलिस उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

    पुलिस की इस कार्रवाई में कई विदेशी और देशी हथियारों के साथ भारी मात्रा में कारतूस और विस्फोटक बरामद हुए, जिनमें इंग्लैंड मेड बेबली स्कॉट का रिवॉल्वर, ताइवान मेड 4.5 एमएम रिवॉल्वर (6 गोलियों के साथ), DBBL लोडेड गन- 01, SBBL लोडेड गन- 01, 315 बोर की राइफल- 01, 30.06 बोर की राइफल- 01, दूरबीन युक्त एयरगन- 01, लाइव कारतूस- कुल 990, एयरगन की गोलियां- 800, CO2 सिलेंडरनुमा विस्फोटक- 04, मोबाइल फोन व अन्य उपकरण शामिल हैं।

    गिरफ्तार अकबर मलिक का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ बिहार थाना और लहेरी थाना में दर्जनों मामले पहले से दर्ज हैं, जिनमें हत्या, मारपीट, धमकी और जमीन कब्जा से जुड़े केस शामिल हैं। इतना ही नहीं पटना जिले के बिहटा थाना में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज है।

    एसपी भारत सोनी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बैगनाबाद में बड़ी मात्रा में अवैध हथियार मंगवाए गए हैं। सूचना की पुष्टि के बाद सदर डीएसपी नूरुल हक की अगुवाई में विशेष टीम बनाई गई और यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि छानबीन में यह भी देखा जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियार किस मंशा से मंगवाए गए थे। जांच पूरी होने के बाद अवैध कार्यों से अर्जित संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

    इस उच्चस्तरीय छापेमारी टीम में डीएसपी नूरुल हक, पुलिस निरीक्षक युगेश चंद्रा, नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक, लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत रजक, सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि, नगर थाना के दरोगा आभा कुमार, पवन कुमार, रिजवान अहमद खान, गुलाम मुस्तफा, जमादार राकेश कुमार सिंह के अलावा क्यूआरटी और तीनों शहरी थानों के सुरक्षा बल शामिल थे।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!