नालंदा में फर्जी नियोजित शिक्षकों के अजीबोगरीब मामले आ रहे सामने, 71 धराए

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में फर्जी नियोजित शिक्षकों की भरमार है। लेकिन अब उनके द्वारा सक्षमता परीक्षा में दिए जा रहे आवेदन की जांच के दौरान अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। यहाँ अब तक ऐसे 71 फर्जी नियोजित शिक्षकों की अधिकारिक पहचान हुई है, जो काफी चौंकाने वाले हैं।

खबरों के मुताबिक सक्षमता परीक्षा के आवेदनों की जांच के दौरान एक ही टीईटी, सीटीईटी और एसटीईटी सर्टिफिकेट पर कई जिलों में कार्यरत काफी संख्या में फर्जी नियोजित शिक्षकों की पहचान हो रही है।

शुरुआती मामला बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में उजागर हुआ है। यहां ऐसे 71 फर्जी नियोजित शिक्षकों की पहचान हुई है, जिनकी सूची माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेज दी गई है और उनके सक्षमता परीक्षा प्रवेश पत्र जारी करने पर रोक लगा दी गई है।

बताया जाता है कि फर्जी नियोजित शिक्षकों ने जब सक्षमता परीक्षा के लिए अपना आवेदन भरते समय आवश्यक कागजात अपलोड किया और उन दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि परीक्षा एक ने पास की, जबकि उसी नाम और रोल नंबर पर कई शिक्षक बहाल कर दिए गए। नालंदा में एक ही सीटीईटी नंबर पर पांच लोग शिक्षक बने हुए हैं।

यही नहीं, पूरे शिक्षा व्यवस्था को बेनकाब कर देने मामला यह सामने आया है कि एक ही शिक्षक दो स्कूलों में कार्यरत हैं और दोनों जगहों से वेतन आदि का लाभ ले रहे है।

नालंदा की मोनी कुमारी प्राथमिक विद्यालय किचनी हरनौत और नव प्राथमिक विद्यालय मंसासुर चंडी में एक ही टीईटी नम्बर 2416110770 पर कार्यरत हैं और दोनों विद्यालय से वेतन उठा रही है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक नालंदा जिला में नियोजित शिक्षकों की बहाली में हुए फर्जीवाड़े के तार शुरुआती तौर पर 21 जिलों से जुड़े हुए हैं। उनमें नालंदा के अलावा शेखपुरा, रोहतास, बक्सर, नवादा, गया, अररिया, पटना, मुंगेर, जहानाबाद, बांका, पूर्वी चंपारण, जमुई, अरवल, सीवान, भोजपुर, बेगूसराय, गया, शिवहर, सीतामढ़ी, भागलपुर और पश्चिमी चम्पारण मुख्य रूप से हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dVS3WjUDo_Y[/embedyt]

मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ocRAswGNbHw[/embedyt]

नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ECDnbnfqlUY[/embedyt]

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future