अन्य
    Friday, July 26, 2024
    अन्य

      मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना फर्जीवाड़ा मामले में मास्टरमाइंड समेत 2 छात्र गए जेल

      नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना में फर्जी लाभार्थी को छात्रवृत्ति दिलाने के आरोप में नालंदा साइबर थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

      गिरफ्तार अभियुक्तों में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत अंदी गांव निवासी अरविंद प्रसाद का पुत्र अविनाश कुमार और बड़ी मलमा गांव निवासी भूषण प्रसाद का पुत्र चंदन कुमार शामिल हैं।

      खबरों के अनुसार नालंदा साइबर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि अविनाश कुमार ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुख्यमंत्री प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त की है।

      उसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने अविनाश कुमार को गिरफ्तार किया।

      उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चंदन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। चंदन कुमार को इस योजना में फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

      पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dVS3WjUDo_Y[/embedyt]

      मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

      नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=h6qVoAx66yk[/embedyt]

      नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ocRAswGNbHw[/embedyt]

      CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ECDnbnfqlUY[/embedyt]

      बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

       

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!
      विश्व को मित्रता का संदेश देता वैशाली का यह विश्व शांति स्तूप राजगीर वेणुवन की झुरमुट में मुस्कुराते भगवान बुद्ध राजगीर बिंबिसार जेल, जहां से रखी गई मगध पाटलिपुत्र की नींव राजगीर गृद्धकूट पर्वत : बौद्ध धर्म के महान ध्यान केंद्रों में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर का पांडु पोखर एक मनोरम ऐतिहासिक धरोहर