Friday, February 13, 2026
अन्य

    नौ बजे तक स्कूल नहीं पहुंचने पर शिक्षकों का नहीं बनेगा हाज़री

    नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को हर हाल में सुबह नौ बजे तक स्कूल पहुंच जाना है। सुबह 10 बजे से कक्षाएं लगेंगी। जिला शिक्षा कार्यालय ने शिक्षकों को इस नियम का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया है।

    जो शिक्षक नौ बजे तक स्कूल नहीं आते हैं, उनको अनुपस्थित माना जायेगा और उन पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी। शिक्षक पांच बजे तक स्कूल में रहेंगे। साढ़े तीन बजे के बाद मिशन दक्ष और विशेष कक्षाएं आयोजित होंगी।

    निरीक्षण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे सुबह नौ बजे स्कूल पहुंच कर अवलोकन करेंगे। शिक्षक व बच्चे समय पर आते हैं या नहीं इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को देनी होगी।

    कक्षाएं शुरू होने से पहले स्कूलों में सर्वधर्म प्रार्थना, मोटिवेट कक्षाएं आयोजित की जायेंगी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रतिदिन वीसी में जुड़ कर स्कूलों में होने वाले गतिविधियों की जानकारी देंगे। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति न्यूनतम 60 प्रतिशत तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    बरगद के पेड़ से झूलता मिला डेंटल कॉलेज की महिला सफाईकर्मी की लाश

    प्रेम प्रसंग में पड़ी महिला की हत्या कर बरगद की डाली से टांग दिया

    मंत्री श्रवण कुमार की मानसिक हालत बिगड़ी, चंदा कर ईलाज कराएगी राजद

    नाबालिग संग दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल कठोर कारावास की सजा

    PM मोदी ने राजगीर रेलवे स्टेशन पर किया खाजा स्टॉल का शुभारंभ

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!