Friday, February 13, 2026
अन्य

    नालंदा में इन 10 सरकारी स्कूलों की हुई अकाल मौत, जानें वजह

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर जिले के 10 भूमिहीन-भवनहीन विद्यालयों को पास के विद्यालयों में एकीकरण कर दिया गया है। इससे इन विद्यालयों का अस्तित्व अब हमेशा के लिए समाप्त हो जायेगा। एकीकरण होने वाले विद्यालयों की पहचान अब मूल विद्यालय से ही होगा।

    इन विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के साथ-साथ पढ़ने वाले बच्चे तक नए विद्यालय में चले जायेंगे। जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के इन विद्यालयों के पास ना तो पर्याप्त भूमि मौजूद थे और ना भवन ही बनाये गये थे।

    कहा जाता है कि काफी कम संसाधनों के द्वारा इन विद्यालयों का संचालन शिक्षा विभाग द्वारा वर्षों से किया जा रहा था। एकीकरण होने वाले विद्यालयों में प्रारंभिक तथा मध्य विद्यालय शामिल है।

    नालंदा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार राउत ने बताया कि वैसे भूमिहीन एवं भवनहीन प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय, जो किसी अन्य भवनयुक्त प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के साथ सम्बद्ध होकर संचालित हो रहे थे, वैसे विद्यालयों में से जिले के 10 भूमिहीन एवं भवनहीन विद्यालयों का संविलयन शिक्षक इकाई सहित भवनयुक्त प्राथमिक अथवा मध्य विद्यालय में किया गया है।

    विद्यालय के एकीकरण के पश्चात विद्यालय मूल विद्यालय के नाम से जाना जायेगा। एकीकरण होने वाले विद्यालयों की शिक्षा समिति भंग कर दी जायेगी। मूल विद्यालय के प्रधानाध्यापक ही इसके प्रधानाध्यापक रहेंगे। एकीकरण होने वाले विद्यालय की सभी राशियां तथा परिसम्पत्तियां मूल विद्यालय की हो जायेगी।

    एकीकरण होने वाले विद्यालयों में बिहार शरीफ प्रखंड के पांच विद्यालय सरमेरा प्रखंड के दो विद्यालय बिंद, एकंगरसराय तथा चंडी प्रखंडों के एक-एक विद्यालय के नाम शामिल हैं।

    इन विद्यालयों का किया गया एकीकरणः उर्दू प्राइमरी स्कूल मोगल कुआं को उर्दू प्राइमरी स्कूल बसार विगहा में, उर्दू कन्या प्राइमरी स्कूल शेरपुर को उर्दू प्राइमरी स्कूल थवई मोहल्ला में, उर्दु कन्या प्राइमरी स्कूल कोहनासराय को उर्दू प्राइमरी स्कूल गगन दीवान में, प्राइमरी स्कूल नीमगंज को कन्या मिडिल स्कूल महल पर में, नवसृजित प्राइमरी स्कूल देवकली विगहा- बेलदारी पर को प्राइमरी स्कूल केवल विगहा में, नवसृजित प्राइमरी स्कूल मठ पर को मिडिल स्कूल उतरथू में, प्राइमरी स्कूल रूचनपुरा को प्राइमरी स्कूल मानपुर में, नवसृजित प्राइमरी स्कूल मलवा विगहा को मिडिल स्कूल मलावा में, नवसृजित प्राइमरी स्कूल फतेहपुर डुमरा को प्राइमरी स्कूल शेखड़ा में तथा नवसृजित प्राइमरी स्कूल गोपालपुर को प्राइमरी स्कूल कन्हैयागंज में एकीकरण किया गया है।

    नालंदा के इन 420 फर्जी नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग पटना में शुरु

    गर्मी की छुट्टी को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, जानें कैसे खुलेंगे स्कूल

    शादीशुदा महिला के प्रेम चक्कर में पड़े युवक को मिली भयानक मौत

    किताबों में भारी कमीशन के बीच चंडी के निजी स्कूल बनते जा रहे हैं ‘बुक डीलर’

    ACS केके पाठक का शुक्रगुजार हुआ यह अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!